हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका का तीसरा T20 मैच? गिल-सूर्या की होगी परीक्षा 

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 1 मैच भारत ने जीता तो वहीं एक मुकाबला साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया है. 5 मैचों की सीरीज में अब दोनों ही टीमें अपनी बढ़त बनाना चाहेंगी. जिसके लिए उन्हें तीसरा मुकाबला जीतना होगा. अब तक खेले गए दोनों ही मैच एकतरफा रहे हैं. ऐसे में इस मुकाबले पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं.

विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. 2 मैचों के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में तीसरा मुकाबला बेहद अहम हो गया है. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं. फैंस की नजरें भी इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं. ऐसे में वो ये भी जानना चाहते हैं इस मुकाबले को फ्री में कहां पर देख सकते हैं? 

कब और कहां देखें धर्मशाला टी20 मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबले का आनंद जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. इसके अलावा वेबसाइट पर फैंस मुकाबला देख सकते हैं. फ्री के लिए फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. इस मुकाबले में फैंस को रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. दोनों ही टीमें इस मैदान पर आसानी के साथ 200 रनों का आंकड़ा पार कर सकती हैं. 

कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल इस फॉर्मेट में लगातार फेल हो रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह को लेकर भी अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल अगर इस मुकाबले में भी फेल होते हैं, तो टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठ जाएगा. ऐसे में उन्हें इस मुकाबले में अपने अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी. फिलहाल भारत ज्यादा दबाव में नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर. 

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया! वैभव सूर्यवंशी का क्या चलेगा बल्ला?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola