IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया! वैभव सूर्यवंशी का क्या चलेगा बल्ला? 

IND U19 vs PAK U19: दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में 14 दिसंबर को अंडर-19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला खेला जाएगा. जिसमें इंडिया अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर आ रही हैं. ऐसे में इस मुकाबले में भी बल्ले का जोर दिख सकता है. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

india under 19 cricket team playing 11

india under 19 cricket team playing 11

IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 एशिया कप 2025 के ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान की टीमें हैं. जिनके बीच महामुकाबला 14 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम के पास ग्रुप ए में टॉप पर खत्म करने का अच्छा मौका होगा. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी. जिसके लिए इंडिया अंडर-19 के कप्तान आयुष म्हात्रे अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेंगे. 

विज्ञापन

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? 

भारत की टीम ने पहले मुकाबले में यूएई को हराया था. वही पाकिस्तान की टीम ने मलेशिया पर जीत दर्ज की थी. बड़ी जीत दर्ज करने के कारण पाकिस्तान की टीम 2 अंक के साथ ग्रुप में टॉप पर है. वहीं टीम इंडिया दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया टॉप पर जा सकती है. ऐसे में उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. दुबई में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. ऐसे में इस मुकाबले पर भी फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होगी. वैभव ने पहले मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़ा था. 

विज्ञापन

ऐसे में वो दूसरे मैच में भी उसी फॉर्म को बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम इंडिया पिछले मैच की प्लेइंग 11 से साथ ही उतर सकती है. पिछले मैच में भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजों दोनों ही बहुत अच्छी की थी. ऐसे में कप्तान आयुष म्हात्रे विनिंग टीम के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे. पारी की शुरुआत कप्तान म्हात्रे और वैभव ही करने वाले हैं. वहीं एरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा पर भी नजरें रहने वालीं हैं. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

इंडिया अंडर-19 टीम- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रेन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान.  

पाकिस्तान अंडर-19 टीम- उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, डेनियल अली खान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ