IND U19 vs PAK U19: जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें 

IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 एशिया कप 2025 खेला जा रहा है. जहां पर इंडिया अंडर-19 टीम अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली हैं. जहां पर दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों पर दबाव रहने वाला है. वैभव सूर्यवंशी अपने पहले मैच की फॉर्म को अब पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे. फैंस भी इस मुकाबले को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं.

ind u19 vs pak u19

ind u19 vs pak u19

IND U19 vs PAK U19: इंडिया अंडर-19 टीम 14 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2025 में अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. पाकिस्तान और भारत दोनों ने ही अपने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब दोनों ही टीमें जीत की लय को आगे बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगी. फैंस की नजरें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहने वाली हैं. इस खिलाड़ी को देखने के लिए फैंस जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां होगा? 

विज्ञापन

कब और कहां देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? 

इंडिया अंडर-19 टीम और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच मुकाबला 14 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाने वाला है. ये महामुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच का प्रसारण जियोहॉटस्टार पर नहीं होने वाला है. एशिया कप होने के कारण इस मैच को फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबला का मजा सोनी लिव पर उठा सकते हैं. 

विज्ञापन

दोनों ही टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में मुकाबला धमाकेदार होने की उम्मीद हैं. हालांकि सभी की नजरें इस बात पर भी टिकी हुई हैं कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते हुए नजर आएंगे या नहीं? पहले मुकाबले में इंडिया अंडर-19 टीम ने यूएई के खिलाफ 433 रन बनाए थे. वहीं पाकिस्तान की टीम ने मलेशिया के खिलाफ 345 रन बनाए थे. भारत के वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के समीर मिन्हास पर भी फैंस नजरें बनाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction में इन 4 अनकैप्ड भारतीय स्पिनर पर लगेगी करोड़ों की बोली! अकेले दम पर पलट सकते हैं मुकाबला

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

पाकिस्तान U19 टीम: उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सय्याम, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, समीर मिन्हास, अली रजा, मोमिन कमर, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद शायान, नकाब शफीक, अहमद हुसैन

भारत U19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, नमन पुष्पक, वेदांत त्रिवेदी, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, युवराज गोहिल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ