हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: रोहित-विराट नहीं, इस खिलाड़ी के आगे थर-थर कांपेंगे गेंदबाज! डेल स्टेन ने बताया कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन

IND vs SA ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की आज से शुरुआत होने वाली है. फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे. डेल स्टेन का मानना कुछ अलग है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के ओपनर का नाम लिया, जो भारतीय टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा सकता है.

विज्ञापन
कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

IND vs SA ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 यानी आज से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. पहला मैच रांची से लाइव देखने को मिलेगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फैंस की नजर रहने वाली है. रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, वहीं विराट कोहली ने तीसरे वनडे में कमाल किया था. इसी वजह से फैंस को लग रहा है कि इन दोनों में से ही कोई वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएगा. हालांकि, पूर्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन की राय थोड़ी अलग है. उन्हें लगता है कि साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज के आगे गेंदबाज थर-थर कांपेंगे.

IND vs SA सीरीज में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

डेल स्टेन ने वनडे सीरीज को लेकर अपनी भविष्यवाणी की. इसी बीच उन्होंने साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम लिया. उन्होंने रोहित-विराट का जिक्र भी नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘मैं क्विंटन डी कॉक के साथ जाऊंगा. मुझे लगता है कि उन्हें खुद को साबित करना है. मेरे हिसाब से वो यहां पर काफी अनुभव के साथ आएंगे. उन्होंने काफी सारे IPL मैच खेले हैं और वो कई बार भारत का दौरा कर चुके हैं. इसी वजह से उन्होंने इन भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खेला हुआ है. मुझे लगता है कि दोनों टीमों में से वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे.’

ये भी पढ़ें:- PAK vs SL: ट्राई सीरीज की चैंपियन बनी पाकिस्तान, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

विज्ञापन

कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

डेल स्टेन ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की भी भविष्यवाणी की. उन्होंने कुलदीप यादव का नाम लिया. स्टेन ने कहा, ‘मेरे हिसाब से दोनों टीमों में से इस सीरीज में कुलदीप यादव सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रह सकते हैं.’ पूर्व भारतीय विकटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल भी स्टेन की बात से सहमत नजर आए. उन्होंने कहा, ‘हम जिस तरह की जगहों पर खेल रहे हैं. मैं एक बार फिर रिस्ट स्पिनर्स की ओर देख रहा हूं. मुझे लगता है कि कुलदीप यादव सबसे ज्यादा विकट झटकेंगे.’

ये भी पढ़ें:- PAK vs SL: 11 रन बनाने में गिर गए 7 विकेट, पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर, फाइनल में हुआ बड़ा उलटफेर!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola