PAK vs SL: ट्राई सीरीज की चैंपियन बनी पाकिस्तान, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

Sri Lanka vs Pakistan: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और श्रीलंकाई बल्लेबाजों के घुटने टेकवा दिए. अंत में पाक ने श्रीलंका को हराकर ट्राई सीरीज पर कब्जा जमा लिया.

cricket News - 2025-11-29T215941.899

Pakistan vs Sri Lanka Final Match: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले शानदार गेंदबाजी की और श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. श्रीलंका ने आखिरी 11 रन बनाने के लिए अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. शानदार गेंदबाजी के बाद पाकिस्तान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की औ मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

श्रीलंका ने बनाए थे 114 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 19.1 ओवर में 114 रन बनाए. हालांकि श्रीलंका ने 82 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिया था. इसके बाद टीम 114 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से केवल सलामी बल्लेबाज कामिल मिसारा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों में 59 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. पाथुम निसंका ने 11 और कुसल मेंडिस ने 14 रन बनाए. इसके अलावा पवन रथनायके ने 8 रनों का योगदान दिया. वहीं, जनिथ लियानागे, दुष्मंथा चमीरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी ने 3 ओवर में 18 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने भी 4 ओवर में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि अबरार अहमद ने 2 विकेट लिए और सैम अयूब-सलमान मिर्जा ने 1-1 विकेट लिए.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने हासिल किया लक्ष्य

115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को औसतन शुरुआत मिली. साहिबजादा फरहान ने 22 गेंदों में 23 रन बनाए. जबकि सैम अयूब 33 ने गेंदों में 6 रन बनाए. वहीं कप्तान सलमान अली आगा ने एक बार फिर निराश किया. उन्होंने 14 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ