PAK vs SL: 11 रन बनाने में गिर गए 7 विकेट, पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर, फाइनल में हुआ बड़ा उलटफेर!

Pakistan vs Sri Lanka Final: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कहर बरपाया और श्रीलंकाई बल्लेबाजों की हवा निकाल दी. श्रीलंका की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो गई. पाक की ओर से शाहीन अफरीदी के अलावा मोहम्मद नवाज ने खासा प्रभावित किया.

cricket News - 2025-11-29T203600.550

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जा रहा है. श्रीलंका इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है. हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका बड़ा स्कोर बनाने में विफल हो गई. टीम ने 11 रन में ही 7 विकेट खो दिए. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मैच में कहर बरपाया और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ढेर कर दिया. टीम ने 11 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए.

विज्ञापन

पाकिस्तान की धमाकेदार गेंदबाजी

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच में बड़ा उलटफेर हो गया. श्रीलंका को शानदार शुरुआत मिली थी और टीम 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना चुकी थी. इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कहर बरपाया और श्रीलंका ने 11 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी की.

विज्ञापन

अफरीदी और नवाज ने लिए 3-3 विकेट

शाहीन अफरीदी ने 3 ओवर में 18 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने भी 4 ओवर में 3 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद को 2 सफलता मिली. वहीं सैम अयूब और सलमान मिर्जा ने 1-1 विकेट लिए.

कामिल मिसारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सभी बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए.

विज्ञापन

114 रनों पर सिमट गई श्रीलंका

सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 7 गेंदों में 11 रन बनाए। कामिल मिसारा ने 47 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. कुसल मेंडिस ने 18 गेंदों में 14 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से जनिथ लियानगे ने 2 गेंदों में 0 और दुष्मंथा चमीरा ने 0 तथा ईशान मलिंगा ने भी 0 रन बनाए. पाकिस्तान को फाइनल जीतने के लिए 115 रनों की जरूरत है. ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे ने भी हिस्सा लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ