टी-20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कोहरे के कारण रद्द हुआ IND vs SA मैच

IND vs SA 4th T20I: क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक इंटरनेशनल टी-20 मुकाबले को घने कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टी-20 मैच को कोहरे की वजह से अंपायर्स को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा.

IND vs SA 4th T20I called off due to excessive fogg

IND vs SA 4th T20I called off due to excessive fogg

IND vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया है. क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला कोहरे के कारण रद्द हुआ है.

विज्ञापन

मैच के टॉस का सिक्का भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर उछाला जाना था, लेकिन कोहरे की वजह से पहले टॉस को आधे और फिर एक घंटे के लिए टाला गया. इसके बाद भी लगातार टॉस टलता रहा और 3 घंटे तक अंपायर्स ने इंस्पेक्शन किया. हालांकि, आखिर में मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है.

विज्ञापन

रद्द हुआ चौथा टी-20 मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी-20 मैच रद्द हो गया है. घने कोहरे की वजह से अंपायर्स को मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टी-20 मुकाबले को कोहरे के कारण रद्द किया गया है.

तय समय के अनुसार, टॉस का सिक्का 6 बजकर 30 मिनट पर उछलना था. हालांकि, कोहरे के कारण मैच में देरी होती चली गई. अंपायर्स ने 3 घंटे तक इंतजार किया और कई बार इंस्पेक्शन भी किया गया. हालांकि, कोहरा लगातार बढ़ता ही गया और आखिर में अंपायर्स को मैच रद्द करना पडा़.

विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई मुकाबला कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया है. इससे पहले किसी भी मैच को कोहरे की वजह से रद्द नहीं किया गया था. मैच के आगाज से पहले ही भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई थी. टीम के उपकप्तान शुभमन गिल इंजरी की वजह से चौथे टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए थे.

विज्ञापन

2-1 से आगे टीम इंडिया

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी. हालांकि, दूसरे मुकाबले में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था. धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी-20 में सूर्या एंड कंपनी ने जोरदार कमबैक करते हुए 7 विकेट से मैदान मारा था. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला अब 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ