हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA 3rd T20: क्या हार के बाद भी नहीं बदलेगी Playing 11? फिर बाहर रहेगा नंबर 1 गेंदबाज!

India vs South Africa 3rd T20 Playing 11 Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में होगा।

विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20 Playing 11 Prediction (Image credit- Twitter)

India vs South Africa 3rd T20 Playing 11 Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 दिसंबर गुरुवार को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। जबकि दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है। अब बारी है निर्णायक मुकाबले की जहां टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज ड्रॉ करवाने के इरादे से उतरेगी। इस मुकाबले की प्लेइंग 11 पर चर्चा होने लगी है।

मजबूरी में खेलेंगे अर्शदीप सिंह!

दरअसल इस सीरीज के स्क्वॉड में भारत के पास चार पेसर थे। जिसमें से दीपक चाहर पिता की तबीयत के कारण अफ्रीका नहीं पहुंचे। अर्शदीप सिंह ने निराश किया और दूसरे टी20 में जमकर पिटे। अब ऑप्शन नहीं है कि अर्शदीप की जगह किसे खिलाया जाए। ऐसे में शायद पेस डिपार्टमेंट बिना किसी बदलाव का होगा। वहीं रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव सीनियर्स हैं तो शायद ही स्पिन विभाग बदले। इसका मतलब नंबर 1 टी20 गेंदबाज और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज रवि बिश्नोई भी इस मैच से बाहर रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: टीम इंडिया के लिए चिंता की खबर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले रैंकिंग ने बढ़ाई टेंशन!

विज्ञापन

बैटिंग लाइनअप पर सस्पेंस

रुतुराज गायकवाड़ पहले मुकाबले में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे और वह बीमार थे। मैच के बीच में एक दिन का ही गैप है। ऐसे में हो सकता रुतु अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए होंगे। वहीं ईशान किशन एक ऐसा नाम हैं जो जीतेश शर्मा की जगह आ सकते हैं। पर युवा खिलाड़ी को मौका देने के लिहाज से ईशान को इस मैच के लिए भी आराम दिया जा सकता है। ईशान आगे वनडे व टेस्ट स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं। श्रेयस अय्यर को भी दूसरे टी20 में जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऑक्शन में उतरेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव!

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित Playing 11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जीतेश शर्मा/ ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola