India vs South Africa 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में मेजबान टीम ने 13.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को बारिश के बाद 15 ओवर में 152 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था।
रिंकू सिंह की मेहनत बेकार
भारत ने इस मैच में पहले खेलते हुए 19.3 ओवर में 180 रन बनाए थे। लेकिन बारिश के कारण भारत की पारी पूरी नहीं हो सकी। रिंकू सिंह ने 39 गेंदों पर 68 रन बनाकर धुआंधार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 36 गेंदों पर 56 रन बनाकर बेहतरीन अर्धशतक जड़ा था लेकिन दोनों की यह पारियां बेकार हो गईं। रीजा हेंड्रिक्स ने यह मुकाबला भारत से छीन लिया। उन्होंने 27 गेंदों पर 49 रन शुरू से ठोके और भारत की पकड़ से मैच को पहले 7-8 ओवर में ही दूर कर दिया।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: रिंकू सिंह ने 30 गेंद में ठोका पचासा, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किया कारनामा
https://twitter.com/ICC/status/1734649284744863800
अर्शदीप की पिटाई पड़ी भारी
इस मैच में एक वक्त जब मारक्रम और हेंड्रिक्स खेल रहे थे, उस वक्त आसानी से टीम जीतती दिख रही थी। बीच के ओवर में मारक्रम, हेंड्रिक्स और क्लासेन के विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन तब शायद देर हो गई थी। मुकेश, कुलदीप और सिराज ने विकेट दिलाए लेकिन भारत के लिए शुरुआत की पिटाई भारी पड़ गई। अर्शदीप ने 2 ओवर में 31 रन लुटाए और सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए।
यह भी पढ़ें- SA vs IND: सूर्यकुमार यादव के सिर सजा नया ताज, टी20 क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि
सीरीज में नहीं हारेगी अफ्रीका
रीजा हेंड्रिक्स ने पहले ओवर से ही भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए। एडेन मारक्रम और फिर बाद में हेनरिक क्लासेन ने उनका भरपूर साथ निभाया। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब यहां से वह सीरीज नहीं हारेंगे। आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
51 secs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines