हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: विराट कोहली की वापसी से बढ़ी रोहित शर्मा की टेंशन, Playing 11 से बाहर हो सकता है बड़ा खिलाड़ी

India vs South Africa 1st Test Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन। (Social Media)

India vs South Africa 1st Test Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी इसको लेकर कई अटकलें लगने लगी हैं। विराट कोहली को लेकर दो दिन पहले खबर थी कि वह फैमिली इमरजेंसी के कारण देश लौटे हैं। अब रविवार को अपडेट आया कि वह लंदन गए थे किसी जरूरी काम से। अब विराट लौट आए हैं इस खबर से फैंस काफी खुश हैं लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के लिए टेंशन बढ़ गई है। यह टेंशन है प्लेइंग 11 के कॉम्बिनेशन को लेकर।

कौन होगा टीम से बाहर?

प्लेइंग 11 को लेकर कई अलग-अलग कॉम्बिनेशन सामने आ रहे हैं। विराट कोहली के आने से बल्लेबाजी लाइन अप को लेकर कंफ्यूजन है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं पिछली टेस्ट सीरीज के अनुसार शुभमन गिल नंबर 3 पर खेल सकते हैं। विराट कोहली अपनी नंबर 4 की पोजीशन पर ही नजर आने वाले हैं। फिर केएल राहुल जो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने वाले हैं उनको नंबर 5 पर खिलाया जाएगा या 6 पर यह सवाल है। क्योंकि अगर श्रेयस अय्यर खेलते हैं तो 6 बल्लेबाज हो जाएंगे। फिर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन दोनों खेलते हैं तो तीन ही पेसर की जगह बनती है।

ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर होना पड़ सकता है। क्योंकि शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी विकल्प होने के कारण जरूर खेलते नजर आ सकते हैं। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए की प्रसिद्ध ऊंचे-लंबे कद के तेजतर्रार पेसर हैं। उन्होंने अभ्यास मैच में हैट्रिक भी ली थी। फिर उन्हें बाहर करना क्या सही रहेगा। साथ ही सिराज और बुमराह का खेलना तय है। वहीं अगर अय्यर को जगह नहीं मिलती है और संचुरियन की पिच पर चार पेसर्स खेलते हैं तो, एक स्पिनर यानी रवींद्र जडेजा या रविचंद्रन अश्विन की भी बली दी जा सकती है। अश्विन को अक्सर पिछले कुछ सालों में देखा गया है विदेशी सरजमीं पर बेंच पर बैठे हुए। हालांकि, इस पर हर बार सवाल भी उठे हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए टेंशन बढ़ गई है।

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित Playing 11

पहला विकल्प: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार/शार्दुल ठाकुर/प्रसिद्ध कृष्णा।

दूसरा विकल्प: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

विज्ञापन

तीन विकल्प: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें- साल 2023 में विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी आगे रहे शुभमन गिल, टॉप 10 से वर्ल्ड कप का हीरो बाहर

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: कीरोन पोलार्ड की होगी वर्ल्ड कप में एंट्री, विश्व विजेता टीम ने चला तगड़ा दांव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola