---विज्ञापन---

IND vs SA: सेंचुरियन की खतरनाक पिच पर गेंदबाजों का कहर, पहले दिन 3 भारतीय खिलाड़ी हुए चोटिल

IND vs SA Centurion Test Dangerous Pitch: सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन पिच का खतरनाक रूप देखने को मिला। भयंकर बाउंस के कारण 3 भारतीय खिलाड़ी चोटिल हो गए।

IND vs SA Centurion Test Dangerous Pitch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ही पिच का खतरनाक रूप देखने को मिला है। यहां बल्लेबाजी करना बल्लेबाजों के लिए खतरे से खाली नहीं था। तेज गेंदबाजों को भयंकर स्विंग और बाउंस इस पिच पर मिला। जैसा कि पहले से ही अनुमान भी था कि यहां की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होगी। इसलिए भारतीय टीम ने भी शार्दुल ठाकुर समेत चार पेसर्स खिलाए। पर मैच के पहले दिन ही भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी चोटिल हो गए।

कौन-कौन से खिलाड़ी हुए घायल?

भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर जहां अफ्रीका के पेसर्स के आगे फ्लॉप हुआ। वहीं मिडिल ऑर्डर ने कमाल की बहादुरी दिखाई और इस डेथ जोन वाली पिच पर खूब लड़ाई की। इसमें सबसे आगे थे केएल राहुल जो पहले दिन का अंत होने तक 70 रन बनाकर नाबाद हैं। लेकिन वह बुरी तरह घायल भी हुए और गेंद सीधे उनकी गर्दन पर जाकर लगी। इस खतरनाक पिच पर यह पहला वाकया नहीं था। इससे पहले शार्दुल ठाकुर के सिर पर और हाथ पर गेंद लग चुकी थी। इन दोनों से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान और लीडिंग बॉलर जसप्रीत बुमराह के भी बल्लेबाजी करते हुए उंगली पर गेंद लगी थी। यह तीनों खिलाड़ी चोटिल हो गए।

---विज्ञापन---

हालांकि, तीनों की चोट ऐसी नहीं थी कि वह फील्ड से बाहर जाएं। मैदान पर फिजियो आए और तीनों ने इलाज के बाद खेल को जारी रखा। लेकिन यह पिच पुराने समय वाले पर्थ के वाका की याद दिला रही है। इस पिच पर लगातार बल्लेबाजों के लिए तेज गेंदबाज बाउंसर और शॉर्ट पिच गेंदों से मुश्किल पैदा कर रहे हैं। यह तो भारतीय खिलाड़ियों का हाल था, अभी दूसरी पारी में भारत के चार पेसर्स प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर नजर आएंगे। ऐसे में यह मुकाबला गेंदबाजों के नाम रह सकता है।

---विज्ञापन---

अफ्रीकी कप्तान गए बाहर!

यह तो भारतीय खिलाड़ियों की बात हुई जो पिच के खतरनाक बाउंस के कारण इंजर्ड हुए। लेकिन भारतीय पारी के 20वें ओवर में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भी फील्डिंग करते हुए इंजर्ड हो गए थे। उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई थी। फिर वह उसके बाद पूरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उन्हें स्कैन के लिए भी ले जाया गया था और अभी वह इस मैच में उतरेंगे या नहीं इसको लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। बावुमा के जाने पर डीन एल्गर ने टीम की कप्तानी संभाली। एल्गर के करियर की यह आखिरी टेस्ट सीरीज भी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: शार्दुल ठाकुर के सिर पर लगी गेंद! दो पल के लिए थम गईं सांसें, बाल-बाल बचे ऑलराउंडर

यह भी पढ़ें- IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के बीच साउथ अफ्रीका को झटका, कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल होकर गए बाहर!

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: राहुल का कमाल, शार्दुल की बहादुरी, रबाडा का पंजा, सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन का पूरा हाल

First published on: Dec 26, 2023 09:37 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola