IND vs PAK: क्या भारत-पाकिस्तान मुकाबला होगा रद्द? नहीं बन पा रही है टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला अब रद्द होने के कगार पर पहुंच गया है। टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों के अपना नाम वापस लेने के कारण अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 भी नहीं बन पा रही है।

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का चौथा मुकाबला 20 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाना है। जहां पर भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टीमें आमने-सामने होने वाली है। इस मुकाबले पर अब संकट के बादल मंडरा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला अब रद्द होने के कगार पर पहुंच गया है। टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों के अपना नाम वापस लेने के कारण अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 भी नहीं बन पा रही है।

विज्ञापन

रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला 

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर किया था। जिसके बाद से ही भारत के फैंस नहीं चाहते हैं कि इन दोनों देशों के बीच किसी भी स्तर पर क्रिकेट का मुकाबला खेला जाए। इस मुकाबले पर भी बड़े सवाल उठ रहे थे। स्टार खिलाड़ियों को ट्रोल किया जा रहा था। जिसके कारण ही अब हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, सुरेश रैना और शिखर धवन ने अपना नाम वापस ले लिया है। 15 सदस्यीय टीम से 5 खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद अब भारतीय टीम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सिर्फ 10 खिलाड़ी ही बचे हैं। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 ही नहीं बन पा रही है। जिसके कारण ही अब इस मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया जा सकता है।

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमें 

इंडिया चैंपियंस: युवराज सिंह, शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल, गुरकीरत मान।

विज्ञापन

पाकिस्तान चैंपियंस: मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शरजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, आमेर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ