नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। स्टेडियम, टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर टकटकी लगाए बैठे करोड़ों फैंस को विराट कोहली ने अपनी आतिशी पारी से मुरीद बना लिया। हालांकि इस वोल्टेज मैच में कुछ विवाद भी सामने आए।
पहला विवाद
पहला विवाद अक्षर पटेल के रनआउट पर हुआ। दरअसल, जब रिजवान ने अक्षर को विकेट के पीछे से रनआउट किया तो लगा कि गेंद उनके हाथ में नहीं थी, रिजवान ने अपने ग्लव्स से बेल उड़ाई थीं। हालांकि अंपायर के रीप्ले देखने के बाद अक्षर को आउट करार दे दिया गया।
दूसरा विवाद
दूसरा विवाद आखिरी ओवर में नजर आया। 20वें ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। पहली बॉल पर हार्दिक पांंड्या आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर आए दिनेश कार्तिक ने 1 रन लेकर कोहली को स्ट्राइक दे दी। कोहली ने तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर मुकाबले को रोचक बना दिया।
अभी पढ़ें – T20 World Cup में भारत के संकटमोचक हैं चेज़ मास्टर Virat Kohli, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान
आखिरी ओवर में बाबर को आया गुस्सा
अब बारी थी अगली गेंद की और टीम इंडिया को इस गेंद पर हर हाल में बाउंड्री चाहिए थी। मोहम्मद नवाज ने जैसे ही कोहली को गेंद डाली, विराट ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर उड़ा दिया। इससे पहले कि बाबर इस छक्के का दुख मना पाते उन्हें दोहरा झटका लग गया। नवाज की ये गेंद नो बॉल करार दे दी गई।
अंपायर ने इसे कोहली की कमर से ऊपर माना। इस पर बाबर समेत पाकिस्तान के खिलाड़ी बिफर गए। वे अंपायर के पास गए और इस नो बॉल का कारण पूछने लगे। हालांकि अंपायर अपने फैसले पर टिके रहे। अगली गेंद वाइड रही, चौथी गेंद फ्री हिट पर विराट ने तीन रन ले लिए लेकिन बॉल स्टंप से जा टकराई। बॉल पीछे की ओर गई तो कोहली और कार्तिक ने भागकर तीन रन पूरे कर लिए।
https://twitter.com/ICC/status/1584149561387491329
ब्रैड हॉग ने उठाए सवाल
कुछ क्रिकेटर्स ने इस नो बॉल पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह फेयर डिलिवरी होनी चाहिए क्योंकि कोहली क्रीज से आगे बढ़कर खेल रहे थे। पूर्व क्रिकेटर ब्रेड हॉग ने ट्वीट कर कहा, नो बॉल की समीक्षा क्यों नहीं की गई, फिर जब कोहली फ्री हिट पर बोल्ड हुए तो डेड बॉल कैसे नहीं हो सकती। पाकिस्तान की क्रिकेटर एमान अनवर ने कहा, जेंटलमैन गेम के नियम कभी-कभी कठोर होते हैं!
https://twitter.com/Brad_Hogg/status/1584151060536786944
क्या कहता है आईसीसी का नियम?
आईसीसी के नियम के मुताबिक, यदि गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर है तो नो बॉल करार दी जाएगी। नियम के मुताबिक, कोई भी डिलीवरी जो बिना पिचिंग के पॉपिंग क्रीज पर सीधे खड़े स्ट्राइकर की कमर की ऊंचाई से गुजरती है तो यह नो बॉल होगी। हालांकि इस मामले में सवाल इस बात पर है कि कोहली क्रीज से थोड़े आगे थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
18 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines