हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: एशियन गेम्स में भारत ने पाक को रौंदा, 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल

Asian Games 2026, IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करके फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया और गोल्ड मेडल जीत लिया.

विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मिली बड़ी हार (Pic Credit- PTI)

Asian Games 2026 IND vs PAK: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क निस्सिन में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच खेला गया. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी और फाइनल मुकाबले में 19 रनों से हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. 

टीम इंडिया ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को खराब शुरुआत मिली. युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सिर्फ 2 रन बनाए. दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 61 रनों की बड़ी अहम पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 21 रनों की बेहद धीमी पारी खेली. 

वहीं फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने भी 18 गेंदों में 20 रन ही बनाए. अंत में टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली. 231.81 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े. उनका साथ देते हुए शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए अहमद दानियाल और अराफत मिन्हास ने 2-2 विकेट झटके.

विज्ञापन

पाकिस्तान को फाइनल में मिली हार 

212 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. टीम ने 33 रनों तक एक भी विकेट नहीं गंवाया था. लेकिन उसके बाद 6 रनों के अंदर 3 विकेट गंवा दिए. साहिबजादा फरहान, उस्मान खान और माज सदाकत सस्ते में पवेलियन लौट गए. सदाकत सिर्फ 23 रन ही बना सके. जिसके बाद पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और हसन नवाज ने शानदार पार्टनरशिप की. सैम अयूब ने 29 रनों की बेहद अहम पारी खेली. 

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में फीका रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, 2 मैचों में बनाए सिर्फ 53 रन

विज्ञापन

हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 96 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 7 शानदार छक्के शामिल थे. अब्दुल समद ने 9 रन जोड़े तो वहीं अंत में साद मसूद ने भी 5 गेंदों में 12 रन बनाए. जिसके बाद भी पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी. जिसके कारण ही टीम इंडिया को मुकाबले में 19 रनों से जीत मिली. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए. इसी के साथ टीम इंडिया ने बैक टू बैक 2 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola