Team India Squad Against Pakistan: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच बड़ा इतिहास रहा है और जब भी वे क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो मनोरंजन दोगुना हो जाता है. टीम इंडिया ने हांगकांग सिक्सेस के इस संस्करण के लिए मजबूत टीम भेजी है. क्रुणाल पांड्या समेत कई बड़े खिलाड़ी टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. आइए टीम इंडिया के स्क्वाड और पाकिस्तान के खिलाफ मैच से जुड़ी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
हांगकांग सिक्सेस 2026 में क्रुणाल पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. जब टीम का ऐलान हुआ था, तो भुवनेश्वर कुमार को कप्तान नियुक्त किया गया था. हालांकि, भुवी का न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चयन हो गया. इस वजह से वह हांगकांग सिक्सेस से बाहर हो गए और क्रुणाल पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी गई.
टीम इंडिया के स्क्वाड में कुल 7 खिलाड़ी हैं. हांगकांग सिक्सेस 6-6 ओवरों का टूर्नामेंट है और सिर्फ 6
खिलाड़ी खेलते हैं. इसी वजह से टीमों का स्क्वाड छोटा होता है. भारत के स्क्वाड में पांड्या के अलावा नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया, शशांक सिंह, टी नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया हैं. भुवनेश्वर कुमार के रिप्लेसमेंट के रूप में कुलवंत टीम में शामिल हुए हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन, दिल छू लेगा यह VIDEO
कब और कहां देख पाएंगे IND vs PAK मैच?
30 अक्टूबर यानी आज से हांगकांग सिक्सेस की शुरुआत हो गई है. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट के तीन मैच हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने हांगकांग को 28 रनों से हराया, वहीं स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की. UAE ने ग्रुप C के मैच में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया.
पाकिस्तान और भारत ग्रुप C का हिस्सा हैं और दोनों टीमों के बीच मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा, वहीं ऑनलाइन फैंस इसे फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं.
भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड?
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए पाकिस्तान ने भी मजबूत स्क्वाड तैयार किया है. अब्बास अफरीदी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. स्क्वाड में खवाज नफे के रूप में एक विकेटकीपर शामिल है. इसके अलावा अब्दुल समद, साद मसूद, मुहम्मद शहजाद, अहमद दानियाल और इरफान खान पाकिस्तान की टीम का हिस्सा हैं. पाक की टूर्नामेंट में शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है और अब उन्हें आगे बढ़ने के लिए जीत की पटरी पर लौटना होगा.
ये भी पढ़ें:- राशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया आगे बढ़ाने उतरेगी अपनी विजय रथ, न्यूजीलैंड पर हैं नजरें
53 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया, राहुल तेवतिया और नीतीश राणा पर नजरें
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
4 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
5 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
14 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines