T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच को देख रहे करोड़ों फैंस को विराट कोहली ने अपनी आतिशी पारी से मुरीद बना लिया। विराट कोहली ने इस पारी में 53 गेंदो पर 82 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स भी खेले जिसका वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है।
विराट कोहली ने हारिस राउफ को लगातार जड़े दो छक्के
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में शुरूआत में ही 3 विकेट खोने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभाला। कोहली ने 53 गेंदो पर 83 रन बनाए और इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के भी जड़ दिए। मैच का टर्निंग पाइंट था हारिस राउफ का 19वां ओवर जिसमें पहली चार गेंद पर ज्यादा कुछ नहीं हुआ जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि भारत मैच हार जाएगी लेकिन विराट कोहली ने आखिरी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ दिए जिसे देखकर सभी हैरान हो गए और पाकिस्तान से मैच काफी दूर चला गया।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: Rohit Sharma ने तोड़ डाला धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन
इसके अलावा भी उन्होंने मोहम्मद नवाज को दो छक्के जड़े थे जिसे सब देखते ही रह गए थे। कोहली ने इस पारी में छक्कों के अलावा चौकों पर भी विशेष फोकस किया और 6 चौके भी जड़ दिए। कोहली की ये पारी सालों सालों तक याद रखी जाएगी। उन्होने इसे अपनी बेस्ट पारी करार दिया है।
अभी पढ़ें – VIDEO: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, बेटे को गोद में लिए दिखे पांड्या, कोहली–अर्शदीप का रिएक्शन हुआ वायरल
ये मेरे करियर की सबसे बेहतरीन पारी
वहीं इस मैच के बाद विराट कोहली इमोशनल हो गए और उन्होंने फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने कहा कि इसके पहले मुझे मेरी मोहाली में खेली गई पारी सबसे बढ़िया लगती थी लेकिन अब ये मेरी फेवरेट पारी हो गई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
13 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
35 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
55 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines