VIDEO: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, बेटे को गोद में लिए दिखे पांड्या, कोहली-अर्शदीप का रिएक्शन हुआ वायरल
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 Team India reached Sydney
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 Team India reached Sydney
T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को 4 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया सिडनी पहुंच गई है। यहां वह 27 तारीख को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जाते दिखे। इस दौरान हार्दिक पांड्या अपने बेटे को गोद में लिए दिखे, जबकि विराट कोहली ने फैंस को थंब दिखाया। कुछ खिलाड़ी एयरपोर्ट पर फैंस से भी मिले।
#TeamIndia arrived in Sydney for the next game of the #T20WorldCup pic.twitter.com/tAcUxDiErv
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 25, 2022
टीम इंडिया ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली जीत के हीरो रहे, उन्होंने 53 गेंद पर 82 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। मैच के बाद मंगलवार के दिन टीम इंडिया मेलबर्न से रवाना होकर सिडनी पहुंच गई है।
पहला मैच
23 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न
दूसरा मैच
27 अक्टूबर बनाम ग्रुप-ए रनरअप, दोपहर 12.30 बजे, सिडनी
तीसरा मैच
30 अक्टूबर बनाम साउथ अफ्रीका, शाम 4.30 बजे, पर्थ
चौथा मैच
2 नवंबर बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1.30 बजे, एडिलेड
पांचवा मैच
6 नवंबर बनाम ग्रुप-बी विनर, दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न
रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
मोहम्मद सिराज
श्रेयस अय्यर
रवि बिश्नोई
शार्दुल ठाकुर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: