IND vs PAK Semifinal Scenario: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप 2023 के अपने आठवें मुकाबले में 243 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है। वहीं भारत और साउथ अफ्रीका दो ऐसी टीमें हैं जो सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। अब पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल के बचे हुए दो स्थानों के लिए जंग है। इसी बीच अटकलें लगने लगी हैं कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच भी सेमीफाइनल हो सकता है।
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के सेमीफाइनल के लिए तीन प्रमुख समीकरण हैं। उन्हें जानने पहले यह जानना जरूरी है कि अब टीम इंडिया जब पहले स्थान पर ही रहने वाली है, तो उसको पॉइंट्स टेबल की चौथी टीम से सेमीफाइनल में भिड़ना होगा। ऐसे में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा आसार हैं न्यूजीलैंड, पाकिस्तान या फिर अफगानिस्तान में से कोई रहेगा। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इन दो टीमों से निपटना होगा।
यह भी पढ़ें:- ‘एक ही दिल है कोहली भाई कितनी बार जीतोगे,’ ईडन गार्डन्स में मैच के बाद दिखा विराट का शानदार रिएक्शन
सेमीफाइनल का पूरा गणित?
अफगानिस्तान के दो मैच अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से बचे हैं। पाकिस्तान को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी-आखिरी मैच खेलने हैं। अफगानिस्तान अगर बचे हुए दो में से एक भी मैच जीती, साथ ही न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने भी आखिरी मैच जीते, तो तीन टीमें 5-5 जीत यानी 10-10 अंक पर आ जाएंगी।
यह भी पढ़ें:- IND vs SA Analysis: टीम इंडिया का टॉप पर रहना तय, सेमीफाइनल के लिए अब क्या हैं नए समीकरण
इस केस में नेट रनरेट काम आएगा। ऑस्ट्रेलिया ने 7 में से पांच मैच जीते हैं उसके दो मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश से बचे हैं। अगर कंगारू टीम एक मैच भी जीती तो सेमीफाइनल में आ जाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया दोनों मैच हारी तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हर हाल में अपने आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
वीडियो में देखें पूरा सेमीफाइनल का Analysis:-
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines