'एक ही दिल है कोहली भाई कितनी बार जीतोगे,' ईडन गार्डन्स में मैच के बाद दिखा विराट का शानदार रिएक्शन

कोहली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूद ग्राउंड स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli Michael Vaughan england cricket team Fitness ODI World Cup 2023

Virat Kohli: X/BCCI

ODI World Cup 2023. विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने की इच्छा जताई। किंग कोहली ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीर खिचंवाते हुए खुश होने का मौका दे दिया। विराट के इस दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कोलकाता में छाए किंग कोहली:

इससे पहले मैच के दौरान विराट कोहली का ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बोलबाला रहा। उन्होंने ब्लू टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंद में नाबाद 101 रन की उम्दा शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली ने सचिन के शतकों की बराबरी की:

मैच के दौरान किंग कोहली ने एक खास उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम वनडे में अब क्रमशः 49-49 शतक दर्ज हैं। आगामी मुकाबलों में अगर कोहली एक और शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह सचिन के शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

कोहली ने सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया बड़ा बयान:

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि, ‘सचिन तेंदुलकर की बराबरी करना बहुत बड़ी बात है। वह मेरे हीरो हैं। मुझे पता है लोग उसने मेरी तुलना करते हैं, लेकिन उनसे तुलना की ही नहीं जा सकती है। वह मेरे हीरो थे और हमेशा रहेंगे। मुझे याद है कि जहां बैठकर मैं उन्‍हें टीवी पर देखा करता था, अब उस मुकाम पर पहुंचकर भावुक हूं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ