---विज्ञापन---

IND vs PAK: मेलबर्न से आई खबर, जानिए अब कितनी है बारिश की संभावना

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में रविवार को टी 20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर पिछले कुछ दिनों से बारिश का साया छाया हुआ है। शुक्रवार रात मेलबर्न में जमकर बारिश हुई, हालांकि शनिवार को अच्छी खबर सामने आई है। इंद्रदेव ने आखिरकार क्रिकेट फैंस की बात सुन […]

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में रविवार को टी 20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर पिछले कुछ दिनों से बारिश का साया छाया हुआ है। शुक्रवार रात मेलबर्न में जमकर बारिश हुई, हालांकि शनिवार को अच्छी खबर सामने आई है।

इंद्रदेव ने आखिरकार क्रिकेट फैंस की बात सुन ली है। रविवार 23 अक्टूबर को IND बनाम PAK ICC T20 विश्व कप 2022 के ब्लॉकबस्टर मैच के लिए मौसम के पूर्वानुमान में सुधार हुआ है। वेदर अपडेट अच्छा है। शनिवार की सुबह से बारिश नहीं हो रही है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें तीन भाई करते हैं मजदूरी, मां को लोग मारते थे ताने, अब भारत के लिए T20 World Cup में खेलेंगे सुजीत मुंडा

20 प्रतिशत ही रह गई बारिश की संभावना 

रविवार के लिए बारिश का पूर्वानुमान घटकर 20% रह गया है। इस खबर ने निश्चित रूप से मेलबर्न और दुनियाभर में प्रशंसकों का मनोबल बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग ने भारत बनाम पाक संघर्ष के लिए बारिश की 60% संभावना की भविष्यवाणी की थी, लेकिन मैच अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होने की उम्मीद बढ़ गई हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs PAK: ‘उल्टा है सीधा कर ले’…लाइव मैच में उल्टा झंडा लहरा रहा था पाकिस्तानी फैन, भारतीय फैंस ने कर दी किरकिरी, देखें VIDEO

कैसी है मेलबर्न की पिच 

मेलबर्न में 15 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 9 में जीत हासिल की है जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने एमसीजी में 4 टी20 मैच खेले हैं जिनमें से 2 में जीत और 1 में हार मिली है। पाकिस्तान को इस मैदान पर एक मुकाबले में हार मिली है। मेलबर्न की पिच अक्सर बल्ले और गेंद के बीच संतुलन देती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में उछाल के साथ मिल सकता है।

---विज्ञापन---

अगर टॉस भारत जीतता है तो कप्तान रोहित शर्मा गेंदबाजी का फैसला करते हैं तो भारतीय टीम की जीत के चांस ज्यादा हैं। यहां हुए 15 मुकाबलों में से 9 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है वहीं पहले बेटिंग करने वाली टीम को सिर्फ 5 बार जीत मिली है।

 

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 23, 2022 12:04 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola