IND vs PAK: मैच के बाद इमोशनल हुए विराट कोहली, कहा- 'ये मेरे करियर की सबसे बढ़िया पारी'

IND vs SL Virat Kohli Most runs in ODI

IND vs SL Virat Kohli Most runs in ODI

IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया । इस हाई वोल्टेज मुकाबले में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। मैच में टॉस जीतकर टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 159 का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं इसके जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर इस मैच को जीत लिया। भारत की इस जीत में विराट कोहली की 82 रनों की पारी ने मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी, पाकिस्तान से छीना मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में शुरूआत में ही 3 विकेट खोने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभाला। कोहली ने 53 गेंदो पर 83 रन बनाए और इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के भी जड़ दिए।

ये मेर करियर की सबसे बेहतरीन पारी

विज्ञापन

वहीं इस मैच के बाद विराट कोहली इमोशनल हो गए और उन्होंने फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने कहा कि इसके पहले मुझे मेरी मोहाली में खेली गई पारी सबसे बढ़िया लगती थी लेकिन अब ये मेरी फेवरेट पारी हो गई है। उन्होंने बताया कि हार्दिक पंड्या और मैंने मिलकर हारिस राउफ और शाहीन अफरीदी के खिलाफ अटैक करने का प्लान बनाया और वहीं किया। कोहली को इस मैच में दमदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (C), मोहम्मद रिजवान (WK), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ