IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के गेंदबाज लय में दिखाई दिए, उनके आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज बेबस नजर आए। वहीं टीम की गेंदबाजी जहां अच्छी नज़र आई वहीं फिल्डिंग में कई जगहों पर टीम कमजोर नज़र आई और आसानी से रन दे दिए गए।
अश्विन ने छोड़ा कैच
पाकिस्तान की टीम ने शुरूआत में ही दो विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद 8वें ओवर में मोह्म्मद शमी की गेंद पर शान मसूद ने मिस टाइम शॉट खेला और वह सीधे रविंद्रचरण अश्विन की ओर चले गया लेकिन अश्निन ने कुदने में देरी कर दी और बॉल ग्राउंड पर टप्पा खाकर उनके हाथ में गिरी और नाट आउट करार दे दिया गया।
अभी पढ़ें – T20 World Cup में भारत के संकटमोचक हैं चेज़ मास्टर Virat Kohli, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान
आखिरी ओवर में छूटा रन आउट का मौका
वहीं आखिरी ओवर में हरिस राउफ ने गेंद को मिस किया जिसके बावजूद वह दौड़ गए और दिनेश कार्तिक ने स्टंपिंग मिस कर दी। वहीं उसके बाद भुवनेश्वर कुमार के पास बॉल पहुंची तो उन्होंने भी स्टंपिंग मिस कर दी। जिसके बाद पाकिस्तान को एक और अतिरिक्त रन मिल गया।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (C), मोहम्मद रिजवान (WK), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
अभी पढ़ें – आपका धन्यवाद..कल मुझे बचा’…आखिर DK ने क्यों बोला अश्विन को थैंक्यू, जानें ‘अंदर की बात’
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने पांच बार बाजी मारी है, वहीं पाकिस्तान को एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले साल विराट कोहली की कप्तानी में UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं जबकि मोहम्मद कोविड से उबरकर टीम इंडिया में लौटे हैं. शमी को चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारत के टी20 विश्व कप के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
17 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines