---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: तुम्हें खेलते देखना…विराट कोहली की आतिशी पारी पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में टीम इंडिया ने करोड़ों दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं, लेकिन विराट कोहली की आतिशी पारी ने भारत को दिवाली पर धमाकेदार जीत दिलाकर सबको मुरीद बना लिया। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने विराट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में टीम इंडिया ने करोड़ों दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं, लेकिन विराट कोहली की आतिशी पारी ने भारत को दिवाली पर धमाकेदार जीत दिलाकर सबको मुरीद बना लिया। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने विराट की तारीफ में ट्वीट कर कहा, यह निस्संदेह आपके जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। आपको खेलते हुए देखना सुखद था, 19वें ओवर में रउफ के खिलाफ लॉन्ग ऑन पर बैकफुट पर छक्का शानदार था!

अभी पढ़ें T20 World Cup में भारत के संकटमोचक हैं चेज़ मास्टर Virat Kohli, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

विराट-हार्दिक की साझेदारी

एक अन्य ट्वीट में तेंदुलकर ने कहा, एक रोमांचक खेल जिसने भारत के #T20WC अभियान को खूबसूरती से स्थापित किया है! इसमें कई खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, लेकिन विराट के साथ हार्दिक की साझेदारी का विशेष उल्लेख करना चाहिए, जो #TeamIndia के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही ​सचिन ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खास टिप्स शेयर की थी। तेंदुलकर ने कहा था कि शाहीन को स्ट्रेट और वी के दायरे में खेलना चाहिए। उन्होंने टीम इंडिया को चीयर करते हुए कहा था, आशा करते हैं इस धनतेरस पर बने खूब सारे रन्स।

---विज्ञापन---

कोहली और तेंदुलकर में समानता

मैच के दौरान स्क्रीन पर एक रिकॉर्ड दिखाया गया। जिसमें विराट कोहली और ​सचिन तेंदुलकर के बारे में जिक्र था। इसके अनुसार, सचिन और विराट दोनों ने करियर के 1 हजार रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे किए थे। दोनों की डेट 28 दिसंबर भी सेम थी। इसके साथ ही एमसीजी वेन्यू पर विराट और सचिन ने 26 साल और 19वीं पारी में 5 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ ये रिकॉर्ड बनाया था।

अभी पढ़ें IND vs PAK: ‘उल्टा है सीधा कर ले’…लाइव मैच में उल्टा झंडा लहरा रहा था पाकिस्तानी फैन, भारतीय फैंस ने कर दी किरकिरी, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी

इस मैच में युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2022 07:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola