IND vs PAK: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। टॉस हारकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 160 का टारगेट दिया है। पाकिस्तान को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में शान मसूद (52) और इफ्तिखार अहमद (51)के अर्धशतकों ने मदद की। अंत में शाहीन अफरीदी ने 16 रनों का अहम योगदान दिया।
इफ्तिखार अहमद ने 51 रन की पारी खेली
पाकिस्तान की ओर से इफ्तिखार अहमद ने 51 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 4 तूफानी छक्के भी लगाए। 2 छक्के तो उन्होंने अक्षर पटेल को बैक टू बैक जड़ दिए। दरअसल, भारत के लिए 13वां ओवर अक्षर पटेल लाए थे। पहली ही गेंद को इफ्तिखार ने हवाई सैर कराई और गेंद को सीधे दर्शकों के बीच भेज दिया।
अभी पढ़ें – T20 World Cup में भारत के संकटमोचक हैं चेज़ मास्टर Virat Kohli, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान
बैक टू बैक छक्के लगाए
पहला छक्का खाने के बाद अक्षर ने बॉल की लेंथ पीछे खींची। गेंद को पढ़ते हुए इफ्तिखार आगे बढ़े और बल्ले के मुदगर की तरह घुमाया। गेंद का बल्ले से इतना जबरदस्त संपर्क हुआ कि गेंद मिड विकेट के ऊपर से खतरनाक छक्का के लिए चली गई। ये छक्का देख अक्षर पटेल भी हैरान रह गए।
अभी पढ़ें – आपका धन्यवाद..कल मुझे बचा’…आखिर DK ने क्यों बोला अश्विन को थैंक्यू, जानें ‘अंदर की बात’
इफ्तिखार अहमद ने बल्ले से मचाई तबाही
इफ्तिखार अहमद के आउट होने के बाद शाहीन अफरीदी ने आज बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। मात्र 8 गेंदें खेलने वाले शाहीन ने 16 रन बनाकर पाकिस्तान को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
बाबर आजम (C), मोहम्मद रिजवान (WK), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines