हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: चौथे T20I से बाहर हो जाएंगे संजू सैमसन? वैभव सूर्यवंशी को लेकर अय्यर को लेना होगा अहम फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में होगा. भारत ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है. चौथे टी20 मैच की प्लेइंग-11 से संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

विज्ञापन
चौथे टी20 मैच में कौन होगा बाहर? (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. तीन मुकाबले हो चुके हैं. सभी में भारत ने जीत हासिल की. पहले दो मैचों में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की. वहीं अंतिम मैच में छह विकेट से जीत मिली. अब चौथे टी20 की बारी है. टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है. इस लिहाज से देखा जाए तो चौथे टी20 की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. सभी की नजरें संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के ऊपर हैं. दोनों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर को अहम फैसला चौथे टी20 को लेकर लेना है.

वैभव सूर्यवंशी ने खेले दो मैच

दरअसल पहले टी20 मैच में ईशान किशन को ग्रोइन इंजरी का सामना करना पड़ा था. उनकी जगह दूसरे और तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिला. दूसरे टी20 में वैभव तीसरे नंबर पर खेलने उतरे. वो सिर्फ 4 रन ही बना पाए. इसके बाद उनके बैटिंग नंबर को लेकर सवाल खड़े हुए. तीसरे टी20 में वो अभिषेक के साथ ओपनिंग करने आए. सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 45 रन बनाए. उन्होंने अभिषेक के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दी. वहीं तीसरे नंबर पर संजू सैमसन उतरे. संजू 18 रन बनाकर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

चौथे टी20 में कौन होगा बाहर?

उम्मीद के मुताबिक चौथे टी20 तक ईशान किशन फिट हो जाएंगे. हालांकि BCCI की तरफ से अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ईशान फिट हो गए तो उनका प्लेइंग-11 में खेलना पक्का है. अब सवाल ये खड़ा होता है कि अगर ईशान आ गए तो कौन बाहर होगा. श्रेयस अय्यर के लिए ये फैसला लेना काफी कठिन होने वाला है. संजू पिछले मैच में नहीं चले लेकिन इससे पहले उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है. वहीं वैभव ने तीसरे टी20 में तगड़ी पारी खेलकर खुद को साबित किया है. वैसे देखा जाए तो अय्यर अगले मुकाबले में संजू को ही बाहर बैठाने का फैसला ले सकते है. वो लगातार खेल रहे हैं. बड़ी मुश्किल से वैभव को मौका मिला है. वैभव को खिलाकर अय्यर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मैच कब होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला देखने के लिए ज्यादा दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 30 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच ईडन पार्क, ऑकलैंड में टक्कर होगी. न्यूजीलैंड की टीम वापसी की कोशिश करेगी. अभी तक टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के जादू से ईडन पार्क हाउसफुल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola