हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है. जिसका तीसरा मुकाबला हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में खेला जाएगा. अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबले बहुत ही रोमांचक हुए हैं. ऐसे में सभी की नजरें तीसरे टी-20 मुकाबले पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
टीम इंडिया तीसरे मुकाबले में दर्ज करना चाहेगी बड़ी जीत (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में अब तक 2 मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों ही मुकाबले आखिरी ओवर में जाकर खत्म हुए हैं. ऐसे में तीसरे मुकाबला भी ऐसा ही होने की उम्मीद की जा रही है. फैंस भी तीसरे मुकाबले में भी मैच आखिरी ओवर तक जाने की उम्मीद है. जिसके कारण ही फैंस इस मैच को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. फैंस अब जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को वो कब और कहां फ्री में देख सकते हैं.   

कब और कहां फ्री में देखें तीसरा मुकाबला? 

हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 12:30 बजे खेला जाने वाला है. हालांकि ये मुकाबला न्यूजीलैंड में रात के 8 बजे ही शुरू होने वाला है. इस मुकाबले को फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल की बात करें तो सोनी लिव पर फैंस इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. वहीं अगर किसी फैन को ये मुकाबला फ्री में देखना है, तो उन्हें डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में अब तक 3 टी-20 मैच खेले गए हैं. जिसके पहले 2 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी. लेकिन पिछले मैच में भारत को शानदार जीत मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया उसी लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया अब हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बराबरी पर लाना चाहेगी. बैक टू बैक मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. ऐसे में वो तीसरे मुकाबले में ही सीरीज को अपनी तरफ करना चाहती है.  

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं करेगी टीम इंडिया 

इंडिया की टीम फिलहाल तीसरे टी-20 मुकाबले में प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करने वाली है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में खुद को साबित करना होगा. पिछले मुकाबले में वो 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी रन नहीं आ रहे हैं. ऐसे में वो भी तीसरे मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. कुछ ऐसा ही अभिषेक शर्मा के साथ भी हो रहा है. इस मुकाबले में सभी की नजरें भुवनेश्वर कुमार के ऊपर रहने वाली है. भुवनेश्वर कुमार पहले दोनों ही टी-20 मुकाबलों में बुरी तरह से फेल हो गए थे. 

ये भी पढ़ें: CSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा, लंबे समय से फ्रेंचाइजी का थे हिस्सा

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

टीम इंडिया: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, टिम सेफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और जैकब डफी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम इंडिया के पास बड़ा मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola