नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला वनडे रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल टीम इंडिया के सिरदर्द बन चुके थे। ऐसे में एक-एक रन भारी पड़ रहा था। इस दौरान विराट कोहली ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग का वो नजारा पेश किया कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। ये नजारा 49वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड को दो ओवर में 24 रन की जरूरत थी। नए बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन 7 और ब्रेसवेल 132 रन बनाकर खेल रहे थे। हार्दिक पांड्या ने इस ओवर की तीसरी ही गेंद पर फर्ग्यूसन को चलता कर दिया।
सही टाइम पर विराट ने दिखाई गजब की फील्डिंग
अब बारी थी अगली गेंद की और कीवी टीम को 9 गेंदों में 22 रन की दरकार थी। हार्दिक पांड्या ने जैसे ही नए बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर को गेंद डाली, उन्होंने इसे पॉइंट की ओर से ठोकने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े विराट कोहली ने शानदार फील्डिंग का नजारा दिखाते हुए चौका रोक लिया। कोहली हवा में उछले और बाएं हाथ से गेंद को पकड़ चार रन रोक लिए।
और पढ़िए – रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप
और पढ़िए – अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर, इतने विकेट चटकाकर मध्यप्रदेश की तोड़ डाली कमर
पांड्या के ओवर में आए 4 रन
कोहली ने सही टाइम पर परफेक्ट फील्डिंग की और मुश्किल में चल रही टीम इंडिया के लिए 4 रन रोक लिए। हालांकि टिकनर एक रन लेने में कामयाब रहे। कोहली की फील्डिंग की बदौलत पांड्या के इस ओवर से महज 4 रन आए। अगले ओवर की दूसरी ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने माइकल ब्रेसवेल को एलबीडब्ल्यू कर चलता कर दिया। इस तरह टीम इंडिया आखिरी ओवर में 12 रन से जीतने में कामयाब रही।
बहरहाल, टीम इंडिया पहले वनडे मुकाबले में जीत दर्ज कर अब रायपुर में 21 जनवरी को होने वाले दूसरे वनडे की तैयारियों में जुट गई है। टीम इंडिया गुरुवार को रायपुर पहुंची। शुक्रवार को टीम प्रैक्टि्स करेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines