IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, फेल होकर भी किंग ने किया बड़ा कारनामा

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आज दूसरा वनडे मुकाबला खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही पिच पर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन फिर 4 विकेट गिर गए. किंग विराट कोहली इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

Virat Kohli and Sachin Tendulkar

Virat Kohli and Sachin Tendulkar

IND vs NZ: क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली अपने करियर के उस पड़ाव में हैं, जहां पर वो जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी देखने को मिला. कोहली इस पारी में सिर्फ 23 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए, लेकिन उसके साथ ही उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली रनों की बारिश करते हैं. 

विज्ञापन

विराट कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में सिर्फ 1 रन बनाते ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था. सचिन ने 1750 रन इस टीम के खिलाफ वनडे में बनाए थे. इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली ने अब 1773 रन अब कीवी टीम के खिलाफ बनाए हैं. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है. पोंटिंग ने 1971 रन इस टीम के खिलाफ बनाए हैं. अब कोहली उन्हें भी पीछे छोड़ने का पूरा प्रयास करेंगे. किंग कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

बल्लेबाजी के दौरान मुश्किल में टीम इंडिया 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली. जिसके बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली. कोहली के अलावा उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 8 रन बनाए. जिसके कारण ही खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 28 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 135 रन ही बनाए. इस समय टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मैदान पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ