IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. ये मुकाबला हेगले ओवल क्राइस्टचर्च में भारतीय समयानुसार 12:30 बजे दोपहर से खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को बहुत ही सोच समझ कर प्लेइंग 11 का फैसला करना होगा. जिसके कारण ही 5 खिलाड़ियों को पहले टी-20 मुकाबले में बेंच पर भी बैठना पड़ेगा. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
वैभव सूर्यवंशी
युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले टी-20 मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है. सूर्यवंशी को फिलहाल अपने मौके का इंतजार करना होगा. फिलहाल टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को ही बैक किया जाने वाला है. सैमसन और अभिषेक को पहले 3 टी-20 मैच में तो मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है.
नीतीश कुमार रेड्डी
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी पहले टी-20 मुकाबले में बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. रेड्डी पर फिलहाल टीम मैनेजमेंट को पूरा भरोसा नहीं हो पाया है. जिसके कारण ही शिवम दुबे को ही टीम मैनेजमेंट बैक करने वाली हैं. रेड्डी को भी दुबे के फेल होने के बाद ही प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है.
कुलदीप यादव
स्पिन का विकल्प भी भारतीय टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड में नहीं अपनाना चाहेगी. नमन धीर को टीम मैनेजमेंट मौका दे सकती है. जिसके कारण ही कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है. इस सीरीज के ज्यादातर मैचों में कुलदीप यादव को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. ऐसे में अनुभवी गेंदबाज होने के बाद भी कुलदीप को अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
वरुण चक्रवर्ती
स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंजरी के कारण लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. लेकिन फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनको सीधे प्लेइंग 11 में एंट्री नहीं दे पाएगी. मुख्य स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल को ही बैक किया जाने वाला है. मैच विनर गेंदबाज होने के बाद भी चक्रवर्ती को पहले टी-20 मैच में बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक
मयंक यादव
उभरते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव भी इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा है. लेकिन उन्हें भी पहले टी-20 मुकाबले के दौरान बाहर बैठना पड़ सकता है. फिलहाल टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाजी के लिए भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को ही पहले टी-20 मुकाबले में मौका दिया जा सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT…न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
शेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
45 mins agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
1 hr agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
2 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
2 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
2 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
3 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
5 hrs agoना स्पिन खेल पा रहे, ना पेस! पाकिस्तान पर बोझ बने बाबर आजम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines