IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे पर बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के ऊपर इसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाने का भी दबाव रहने वाला है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर दूसरे मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 को चुनना होगा. जिसके कारण ही टीम इंडिया के 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. बेंच पर भी टीम इंडिया के सुपरस्टार खिलाड़ी ही बैठे हुए नजर आने वाले हैं.
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन मौजूदा समय में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उसके बाद भी उन्हें बाहर बैठना पड़ रहा है. टीम इंडिया पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ गई थी. दूसरे मुकाबले में भी उन्हें ही मौका मिलने वाला है. ऐसे में किशन को प्लेइंग 11 में अपनी जगह बनाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
ऋतुराज गायकवाड़
मध्यक्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है. श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद गायकवाड़ को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. ऋतुराज भी मौजूदा समय में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी उन्हें बेंच पर बैठना पड़ रहा है. चौथे वनडे मुकाबले में ही गायकवाड़ को खेलने का चांस मिल सकता है. जब शुभमन गिल और केएल राहुल टेस्ट की तैयारी के लिए चले जाएंगे.
कुलदीप यादव
स्पिनर कुलदीप यादव को भी पहले वनडे मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था. टीम इंडिया फिलहाल अपने मुख्य 4 तेज गेंदबाजों के साथ जा रही है. जिसके कारण ही 5वें गेंदबाज के रूप में टीम को अक्षर पटेल को ही चुनना पड़ रहा है. जिससे बल्लेबाजी कमजोर नहीं हो. ऐसे में कुलदीप यादव को टी-20 के बाद अब वनडे फॉर्मेट में भी बाहर बैठना पड़ रहा है.
आकिब नबी
युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले वनडे मैच में मौका मिला था. जहां पर वो अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके थे. जिसके कारण ही दूसरे वनडे मुकाबले में नबी को बाहर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह प्लेइंग 11 में अब मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. नबी को एक बार फिर से चौथे वनडे मुकाबले में चांस दिया जा सकता है. जब अंशुल कंबोज टेस्ट की तैयारी के लिए चले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? 7 साल पहले मिली थी आखिरी जीत
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, गूरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे मैच में वापसी करना चाहेंगे टीम इंडिया के ये 5 सितारे, पहले मुकाबले में हुए थे फेल
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
10 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
27 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines