IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया ने अब तक बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. फिलहाल जिस तरह से टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेंगे. ऐसे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी-20 मुकाबले में भी खेलने का मौका मिलने वाला है. इस मुकाबले में अगर वैभव ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो वो शुभमन गिल को भी पीछे छोड़ सकते हैं.
शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक टीम इंडिया के लिए 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29.50 की औसत से 295 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 185.53 का रहा है. सूर्यवंशी का सबसे बड़ा स्कोर टी-20I में 81 रनों का रहा है. वहीं उन्होंने इस दौरान 22 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. वैभव टी-20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इस मामले में उन्होंने सिर्फ 10 मैचों में ही वीरेंद्र सहवाग और रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है.
ईडन पार्क ऑकलैंड में खेले जाने वाले चौथे टी-20 मुकाबले में अगर वैभव सूर्यवंशी 5 छक्के और जड़ते हैं, तो वो शुभमन गिल को भी इस मामले में पीछे छोड़ देंगे. शुभमन गिल ने 36 टी-20 मैचों में कुल 26 छक्के जड़े हैं. वहीं वैभव सिर्फ 11 मैचों में ही गिल के छक्कों की गिनती से आगे जा सकते हैं. इस बीच वो ऋतुराज गायकवाड़ को भी पीछे छोड़ देंगे. गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए 23 टी-20 मैचों में कुल 24 छक्के जड़े हैं. ऐसे में वैभव 3 और छक्के जड़ते ही गायकवाड़ से आगे निकल जाएंगे.
ऑकलैंड में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे वैभव
न्यूजीलैंड का ईडन पार्क अन्य स्टेडियमों के मुकाबले छोटा है. ऐसे में इस मैदान पर चौके से ज्यादा छक्के लगते हैं. वहीं वैभव तो बड़े-बड़े स्टेडियम में भी छक्कों की बारिश करने के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल इसी कारण की वजह से टीम इंडिया के फैंस ऑकलैंड में वैभव के बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं. वैभव इस मुकाबले में बहुत ही आसानी से रन बना सकते हैं. पावरप्ले में तो वैभव के लिए रन बनाना और भी आसान होने वाला है.
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने उठाई टीम इंडिया की प्लेइंग-11 बदलने की मांग
सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा का बहुत ही अच्छा साथ मिल रहा है. जिसके कारण ही सूर्यवंशी बिना दबाव के भी बल्लेबाजी कर पा रहे हैं. नंबर 3 पर संजू सैमसन बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले मुकाबले में वैभव ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया था. कुछ वैसा ही स्टार्ट वैभव चौथे टी-20 मुकाबले में भी करना चाहेंगे. जिससे वो एक बार फिर पहली ही गेंद से न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाजों को दबाव में डाल सके.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका, गेंद के साथ मचाना होगा धमाल
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
27 mins agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
29 mins agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
1 hr agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
1 hr agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
2 hrs agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines