IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है. लेकिन वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को होगी. जिसके लिए सभी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कई स्टार खिलाड़ी तो फिलहाल रणजी ट्रॉफी में खेलकर इस वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी वनडे सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है. फिलहाल हिटमैन अपनी फिटनेस पर काम बहुत ज्यादा काम कर रहे हैं.
रोहित शर्मा ने शुरू किया अपनी फिटनेस पर काम
टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वो अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही रोहित बहुत ही कम मैदान पर नजर आते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में इस गैप का इस्तेमाल हिटमैन अपने परिवार के साथ समय बिताने के अलावा अपनी फिटनेस पर भी काम करते हैं.
हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है. जिसमें रोहित रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित फिलहाल अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं. जिससे वो न्यूजीलैंड के खिलाफ और भी ज्यादा फिट होकर मैदान पर उतरे. बल्लेबाजी का भी अभ्यास धीरे-धीरे रोहित ने स्टार्ट कर दिया है. इस वनडे सीरीज में भी कमाल की बल्लेबाजी करके रोहित अपने आलोचकों को मुंह बंद करना चाहते हैं.
पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गूरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: सुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया? नहीं दोहरानी होगी पुरानी गलती
वनडे सीरीज
| मैच | तारीख | मैदान | भारतीय समय |
| पहला वनडे | 4 नवंबर | ऑकलैंड | सुबह 7:30 बजे |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर | वेलिंगटन | सुबह 7:30 बजे |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर | हैमिल्टन | सुबह 7:30 बजे |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर | माउंट माउंगानुई | सुबह 7:30 बजे |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर | माउंट माउंगानुई | सुबह 7:30 बजे |
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा, लगातार दूसरे मुकाबले में मिली बड़ी जीत
संबंधित खबरें
वैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 hr agoहैगली ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
1 hr agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
2 hrs agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
3 hrs agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
3 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
3 hrs ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला टी20I मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I में ईशान किशन रच सकते हैं इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines