हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश, खतरे में है 3 बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा मौजूदा समय में टीम इंडिया के सिक्सर किंग बन गए हैं. रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मारने वाले बल्लेबाज हैं. कोई भी दूसरा खिलाड़ी रोहित के आस-पास भी नहीं है. अब हिटमैन और भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब है.

विज्ञापन
Rohit Sharma के पास है इतिहास रचने का मौका (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के कारण फिलहाल सभी की नजरें रोहित शर्मा के ऊपर टिकी हुई हैं. रोहित फिलहाल शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं. ऐसे में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करना चाहेंगे. टीम इंडिया के सिक्सर किंग रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 

700 छक्के जड़ने के हैं बेहद करीब 

सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 517 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.66 की औसत से 20652 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित ने 674 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. हिटमैन अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 26 छक्के और जड़ देते हैं, तो उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 छक्के पूरे हो जाएंगे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद क्रिस गेल के नाम 553 छक्के हैं. ऐसे में रोहित और गेल के बीच बड़ा अंतर है. गेल संन्यास ले चुके हैं. रोहित अगर किसी मुकाबले में सेट होते हैं, तो आसानी से 10 से भी ज्यादा छक्के जड़ देते हैं. ऐसे में उनके लिए 5 मैचों में 26 छक्के जड़ना बड़ी बात नहीं है. 

वनडे में 400 छक्कों के करीब हैं हिटमैन 

रोहित शर्मा ने अब तक वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए 291 मैच खेले हैं. इस दौरान हिटमैन ने 49.27 की शानदार औसत से 12120 रन बनाए हैं. हिटमैन ने अब तक टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में 381 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. ऐसे में रोहित के पास 400 वनडे छक्के जड़ने का सुनहरा मौका है. रोहित को इसके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिर्फ 19 छक्के ही जड़ने हैं. वनडे की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम 351 छक्के थे. अफरीदी भी संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में कोई भी रोहित के आस-पास भी नहीं नजर आ रहा है. रोहित लय में नजर आए, तो सिर्फ 2 मैचों में ही 19 छक्के जड़ सकते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय कप्तान

विदेशी सरजमीं पर पूरा कर सकते हैं 200 छक्के 

किसी भी बल्लेबाज के लिए  विदेशी सरजमीं पर रन बनाना ही बहुत मुश्किल होता है. ऐसे में रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज भी हैं. जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ही विदेशी सरजमीं पर 190 छक्के जड़ दिए हैं. ऐसे में रोहित अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में कुल 10 छक्के भी जड़ देते हैं, तो उनके नाम विदेशी सरजमीं पर 200 छक्के हो जाएंगे. रोहित जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. वो एक ही मुकाबले में 10 छक्के भी जड़ सकते हैं. कई बार उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है. न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनसे ही यही उम्मीद होगी. रोहित एक वनडे पारी में 16 छक्के भी जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola