हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचे

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
Arshdeep Singh ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम में अब तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. लेकिन उसके बाद भी वो टीम इंडिया की अगुवाई नहीं कर पा रहे हैं. स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ही अब गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करते हुए नजर आते हैं. न्यूजीलैंड के दौरे पर भी यही देखने को मिल रहा है. कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल करके बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है. 

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दूसरे टी-20 मुकाबले में पूरे 4 ओवर फेंके. जिसमें उन्होंने 33 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए. इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार ने साल 2026 में 38 टी-20 विकेट हासिल कर लिए हैं. इसी के साथ वो एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज थी. भुवी ने साल 2022 में टीम इंडिया के लिए कुल 37 विकेट हासिल किए थे. वहीं उससे पहले अर्शदीप सिंह ने 2024 में भी 36 विकेट झटके थे. 

स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का भी सुनहरा मौका है. एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल आयरलैंड के जोश लिटिल के पास है. उन्होंने 2022 में ही 39 विकेट हासिल किए थे. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले 3 मैचों में अगर अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट भी हासिल किए, तो वो इतिहास बना देंगे. मौजूदा फॉर्म को देखें तो फिलहाल अर्शदीप सिंह ये रिकॉर्ड तीसरे टी-20 मुकाबले में ही बना सकते हैं.  

विज्ञापन

इंडिया के स्टार बल्लेबाजों ने किया निराश 

न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर न्यूजीलैंड की टीम के लिए मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं बेवन जैकब्स ने भी 46 गेंदों में अहम 58 रन बनाए. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 180 रन बना सकी. भारतीय टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिला. लेकिन भुवनेश्वर कुमार बहुत महंगे साबित हुए. 

ये भी पढ़ें: ‘मुझसे कोई उम्मीद नहीं…’, टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान, युवाओं को दी अहम सलाह

विज्ञापन

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. लेकिन उपकप्तान तिलक वर्मा ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करके 26 गेंदों में नाबाद 51 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए नमन धीर ने 17 गेंदों में 31 रनों की बेहद अहम पारी खेली. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया 19.5 ओवरों में ही 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक, पाकिस्तान के बाद किया ये कारनामा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola