'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान, युवाओं को दी अहम सलाह

Bhuvneshwar Kumar Comeback: 2022 के बाद से भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए उन्हें स्क्वाड में जगह मिली. 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी पर अब भुवनेश्वर का बड़ा बयान सामने आया है.

bhuvneshwar kumar comeback

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी वापसी पर खुलकर बात की (Image: ANI and Instagram/Indiancricketteam)

Bhuvneshwar Kumar Comeback: भुवनेश्वर कुमार का टीम इंडिया में वापसी का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है. 2022 में उन्हें अचानक भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया. चार साल तक लगातार IPL और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उनकी T20I स्क्वाड में वापसी हुई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भुवी ने कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन अच्छी लय में नजर आए. अब भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद खास इंटरव्यू दिया. इसी बीच उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अपना उदाहरण देते हुए अहम सलाह दी.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद BCCI को एक खास इंटरव्यू दिया. इसी बीच उन्होंने अपने कमबैक के बारे में बात की. भुवी ने बताया कि वह खुद से कोई उम्मीद नहीं रखते हैं और वर्तमान में रहने की कोशिश करते हैं. उन्होंने युवाओं को भी सलाह दी कि फ्यूचर के बारे में सोचना व्यर्थ है. भुवनेश्वर ने कहा, ‘अपने देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होती है. मुझे यह करने का दोबारा मौका मिल रहा है. इसी वजह से मैं खुश हूं. मैं अभी जिस तरह से सोच रहा हूं, चीजें बहुत साफ हैं. मुझे खुद से कोई उम्मीद नहीं है. मुझे लगता है कि पिछले 3-4 साल में मेरे साथ चीजें इसी तरह काम करती रही हैं.’

विज्ञापन

भुवनेश्वर ने आगे कहा, ‘मैं कोई उम्मीद नहीं रखता और सिर्फ अपना काम करता हूं. हम बात करते हैं कि वर्तमान में रहो, आगे का नहीं सोचो. मुझे लगता है कि अभी मैं उसी तरह से सोच रहा हूं और पिछले 3-4 साल में इसका फायदा मिला है. मुझे पता है कि मैं अपने देश के लिए नहीं खेला, लेकिन मैंने जो चीजें की हैं और मेरे अंदर जो परिपक्वता आई है, वो अहम हैं. मुझे लगता है कि इस इंतजार ने मुझे यही सिखाया है कि वर्तमान में रहिए.’

विज्ञापन

कैसा रहा भुवी का टीम इंडिया के लिए कमबैक?

भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिली. हालांकि, मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और भुवी को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर डाले और 49 रन खर्च किए. वह कोई विकेट नहीं ले पाए लेकिन शुरुआती ओवरों में उन्होंने अच्छा कंट्रोल दिखाया. भुवी को अपनी लय हासिल करने में थोड़ा और समय लग सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ