IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी शामिल है. जडेजा सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच खेले जा रहे मुकाबले में नजर आए. जहां पर उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही ये मुकाबला ड्रॉ होने के बाद रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच भी बनाया गया.
रवींद्र जडेजा ने किया शानदार प्रदर्शन
सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया है. पहली पारी में उन्होंने 209 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान जडेजा ने 7 शानदार चौके जड़े हैं. जडेजा का स्ट्राइक रेट 48.80 का रहा है. जिसके बाद गेंदबाजी में भी जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जडेजा ने 17 ओवरों में सिर्फ 40 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया है. इस दौरान जडेजा ने सिर्फ 2.40 की इकॉनमी रेट से रन देकर 3 ओवर मेडन भी डाले हैं.
दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दूसरी पारी में खेलने का मौका नहीं मिला. जडेजा ने जिस अंदाज में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके कारण ही मुकाबला ड्रॉ होने के बाद जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. जिसको देखकर फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बहुत ज्यादा खुश होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जडेजा की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. जडेजा को वहां पर भी गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देना होगा.
मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम का दिखा दबदबा
छत्तीसगढ़ की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सौराष्ट्र की टीम ने 110.4 ओवरों में सभी 10 विकेट गंवाकर 392 रन बनाए थे. जडेजा के अलावा प्रेरक मांकड़ ने भी 129 रनों की शानदार पारी खेली. सलामी बल्लेबाज चिराग जानी ने भी 83 रनों की पारी खेली. छत्तीसगढ़ के लिए देव आदित्य सिंह ने भी 5 विकेट अपने नाम किया. छत्तीसगढ़ की टीम ने पहली पारी में 121.5 ओवरों में 312 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका, खुद को करना होगा साबित
इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम से कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं जड़ सका. कप्तान अनुज तिवारी 72 रनों के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए. सौराष्ट्र के लिए गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा के अलावा जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और अनुज पंवार ने भी 2-2 विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी. दूसरी पारी में सौराष्ट्र की टीम ने मुकाबला ड्रॉ पर खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. दूसरी पारी में भी चिराग जानी ने नाबाद 127 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव, इंजरी ने बढ़ाई मुश्किलें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
53 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines