हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, अगले हफ्ते शुरू करेंगे ट्रेनिंग 

IND vs NZ: टीम इंडिया के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं है. जिसके कारण ही वो इंडिया ए के पहले 2 टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. अब पंत को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. जिसको सुनकर सभी भारतीय फैंस बहुत ज्यादा खुश होंगे.

विज्ञापन
Rishabh Pant अब कमबैक को लेकर हैं तैयार (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: ईरानी कप में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी कर रहे थे. मुकाबले के दौरान पंत को इंजरी हुई थी. जिसके कारण ही वो लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आ रहा है. मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी में भी खेलते हुए नहीं नजर आ रहे हैं. लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना है. पंत की फिटनेस को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. 

ऋषभ पंत को लेकर आया फिटनेस अपडेट 

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इंजरी से जूझ रहे हैं. दैनिक जागरण की नई रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. अगले हफ्ते से पंत अपनी ट्रेनिंग को शुरू कर सकते हैं. ऐसे में बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रही है कि पंत टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पूरी तरह से फिट हो जाए. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होने वाली है. 

हालांकि टीम मैनेजमेंट चाहती है कि पंत जल्द से जल्द फिट हो जाए. जिससे वो इंडिया ए के लिए एक मुकाबला खेल सके. इससे पहले टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले तैयारी का एक अच्छा मौका मिल सके. पंत की नजरें फिलहाल धमाकेदार वापसी पर टिकी हुई है. हालिया समय में पंत को इंजरी की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है. जिसके कारण ही उन्हें कई बार बाहर ही बैठना पड़ रहा है. पिछले साल वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीड के दौरान चोटिल हुए थे.  

विज्ञापन

पंत की रिप्लेसमेंट पर भी टिकी हैं नजरें 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को ऋषभ पंत की जरूरत है. न्यूजीलैंड में भारत की बल्लेबाजी का ही असली टेस्ट होने वाला है. विदेशी दौरो पर पंत का बल्ला चलता है. ऐसे में अगर पंत पूरी तरह से फिट रहेंगे, तो आसानी से बड़ा स्कोर बना सकते हैं. वहीं पंत के फिट नहीं होने से भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर इसका असर पड़ सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल मुख्य विकेटकीपर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

वहीं प्लेइंग 11 में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मिल सकती है. रेड्डी को बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करनी होगी. हालांकि टीम की बात करें तो पंत के बाहर होने की स्थिति में ईशान किशन की टेस्ट फॉर्मेट में भी वापसी हो सकती है. हालांकि प्लेइंग 11 में उन्हें सीधी एंट्री मिलना मुश्किल ही नजर आता है. फिलहाल पंत की फिटनेस पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डॉक्टर और फिजियो भी जमकर काम कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola