हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, मुश्किल में गिल-गंभीर 

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को 3-2 से जीता है. अब दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की तैयारी अब कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने मिलकर शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम 7 अक्टूबर को खेलेगी पहला मैच (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया को टी-20 मुकाबले में हार मिली थी. ऐसे में अब वनडे मुकाबले में टीम इंडिया अपनी छाप छोड़ना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को मिलकर सबसे अच्छी प्लेइंग 11 बनानी होगी. हालांकि इससे पिछले वनडे की तुलना में बड़े बदलाव देखने को मिल सकती है. मोहम्मद सिराज को पहले वनडे में मौका मिलना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. 

बल्लेबाजी में होगी श्रेयस अय्यर की होगी वापसी 

सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान शुभमन गिल का खेलना पहले से ही पक्का है. उनका साथ देने के लिए दिग्गज रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं. इन दोनों ही जोड़ी को न्यूजीलैंड में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. इसके अलावा नंबर 3 पर विराट कोहली ही नजर आ वाले हैं. कोहली न्यूजीलैंड में अपने रिकॉर्ड को और भी बेहतर करने उतरेंगे. इन तीनों ने ही हाल के समय में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. तीनों ही खिलाड़ी फिलहाल लय में नजर आ रहे हैं. 

पिछले सीरीज में नहीं खेले श्रेयस अय्यर की प्लेइंग 11 में वापसी पहले से ही तय नजर आ रही है. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को इस बार भी बाहर ही बैठना पड़ सकता है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसके कारण ही ईशान किशन को भी बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. इसके अलावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका में नीतीश कुमार रेड्डी नजर आने वाले हैं. वहीं उनका साथ देने के लिए स्पिन ऑलराउंडर के रूप में नमन धीर को खिलाया जा सकता है. 

विज्ञापन

गेंदबाजी में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव 

मुख्य स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल को ही मौका मिलने वाला है. कुलदीप यादव को वनडे सीरीज में भी बाहर ही बैठना पड़ेगा. इसके अलावा तेज गेंदबाजी में अंशुल कंबोज को एक और मौका मिलने वाला है. कंबोज को बल्लेबाजी में भी योगदान देना होगा. इसके अलावा अर्शदीप सिंह की वापसी पक्की नजर आ रही है. मोहम्मद सिराज फिलहाल इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में उनके लिए अगले ही दिन वनडे मुकाबला खेलना मुश्किल होगा. जिसके कारण ही सिराज दूसरे वनडे में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा गूरनूर बरार को भी टीम मैनेजमेंट और मौका देने को तैयार नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर

विज्ञापन

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेन्यू को लेकर बढ़ा सस्पेंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola