IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया पहले ही 3-0 से सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में वो अब जीत की लय आगे भी बरकरार करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर इज्जत बचाने के लिए उतरने वाली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर नजरें रहने वाली है. अय्यर इस मुकाबले में कमबैक करना चाहेंगे.
श्रेयस अय्यर कर सकते हैं धमाकेदार वापसी
न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक खेले गए 3 मैचों में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 18 की औसत से 54 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 110.20 का रहा है. अय्यर बहुत ज्यादा फंसे हुए नजर आ रहे थे. श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन अब तक बहुत ही निराशाजनक रहा है. बतौर कप्तान अय्यर ने अच्छा किया है, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर वो बार-बार फेल हो रहे हैं. ऐसे में चौथे मुकाबले में अय्यर के पास खुद को साबित करने का बहुत ही अच्छा मौका होगा.
ऑकलैंड में अब तक टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. 3 मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर खेला है. उन तीनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. इन 3 मैचों में से 2 मुकाबलों में श्रेयस अय्यर ने बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी की है. ऑकलैंड में अय्यर का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. उन्होंने एक मुकाबले में नाबाद 58 रन बनाए थे. जिसमें उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था. वहीं दूसरे मुकाबले में 44 रनों की पारी खेली थी. जिसके कारण ही टीम इंडिया को जीत मिली थी. इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल हैं. जिन्होंने ईडन पार्क में 113 रन बनाए थे.
बाकी खिलाड़ियों ने किया है कमाल का प्रदर्शन
जहां कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं, तो वहीं बाकी के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों ने पिछले मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी. इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के भी रन आए हैं. इन तीनों के लगातार रन बनाने के कारण ही टीम इंडिया इस सीरीज में फिलहाल बहुत ही आगे निकल गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण हुए बाहर
एक ही डिपार्टमेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है. गेंदबाजी में टीम इंडिया को और बेहतर प्रदर्शन करना होगी. अगर भारतीय टीम को 5-0 से टी-20 सीरीज जीतनी है, तो गेंदबाजों को भी अब जिम्मेदारी लेनी होगी. चौथे टी-20 मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर बहुत ज्यादा दबाव में रहने वाले हैं. ईशान किशन की टीम में वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट को फैसला लेना होगा कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाना है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? चौथे T20I से पहले बड़ा सवाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines