IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया. ईडन पार्क ऑकलैंड में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवरों में 185 रन ही बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 10.5 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए हैं. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट हासिल किए. जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खास सेलिब्रेशन भी किया है.
अर्शदीप सिंह ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 ओवरों में 4 विकेट लेकर अहम विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान अर्शदीप का स्ट्राइक रेट 7 का रहा है. अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में विल यंग को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. इसके अलावा हेनरी निकोल्स को भी अर्शदीप सिंह ने ही पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स को भी अर्शदीप ने ही आउट किया.
इसके अलावा काइल जैमीसन को भी अर्शदीप ने ही आउट किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 200 के पहले ही आउट कर दिया. अर्शदीप सिंह को इस दौरान गूरनूर बरार और अंशुल कंबोज का भी साथ मिला. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कमबैक करने का मौका ही नहीं मिल पाया. भारतीय गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ही करते हुए नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
गर्लफ्रेंड के लिए अर्शदीप सिंह ने किया सेलिब्रेशन
अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर अर्शदीप सिंह ने मिड इनिंग शो में कहा, ‘यहां का मौसम अच्छा है और यहां से बॉलिंग करने में आसानी होती है. सबकॉन्टिनेंट से आने के बाद, जब विकेट में जान आ जाती है, तो यहां बॉलिंग करना हमेशा अच्छा लगता है. हां, हवा भी मदद कर रही है. अंत में मैं कहूंगा कि हम थोड़े लालची हो रहे थे और बस विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे. हमें बस पूरी इनिंग में जो कर रहे थे, उसे जारी रखना था और विकेट मिल जाता. लेकिन आखिर में हम थोड़े लालची हो गए. मुझे लगा कि विकेट में कुछ तो है, इसलिए हम बस सीम पर जोर से हिट करने और बॉलिंग करने की कोशिश कर रहे थे.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: क्या मोहम्मद सिराज के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने का कारण आया सामने
अपने फेवरेट विकेट के बारे में पूछे जाने पर अर्शदीप सिंह ने कहा, ‘पसंदीदा 5वां होता, जो मुझे नहीं मिला. इसलिए मैं अभी भी एक ढूंढ रहा हूं. (उनके सेलिब्रेशन पर) यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए है. हम ये डांस स्टेप्स तब करते हैं जब हम बाहर घूमते हैं या ऐसा ही कुछ करते हैं. जब भी मूड थोड़ा खराब होता है, हम उस सेलिब्रेशन से एक-दूसरे को खुश करते हैं, तो यह उसके लिए था. मुझे लगता है कि यह एक ठीक-ठाक टोटल है. हमें बस सरफेस के हिसाब से बैटिंग करनी है और हम इसे पूरा कर लेंगे.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक, पहले वनडे में न्यूजीलैंड को किया परेशान
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, मोहम्मद सिराज को हुआ नुकसान
9 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines