IND vs NZ: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के तुरंत बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक टी20 सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करेंगे वहीं वनडे सीरीज में शिखर धवन कप्तानी करेंगे।
अभी पढ़ें – ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्
India ODI Squad: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (वीसी और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), डब्ल्यू सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।
https://twitter.com/BCCI/status/1587069351315722240
India T20 Squad: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (वीसी और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), डब्ल्यू सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
https://twitter.com/BCCI/status/1587069079596040193
18 नवंबर से शुरू होगी सीरीज
टी20 वर्ल्ड का फाइनल 13 नवंबर होना है। वहीं भारत का न्यूजीलैंड दौरा 18 नवंबर से शुरू हो रहा है। पहले दोनों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज होगी। इसके बाद 3 वनडे भी खेले जाने हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 18 नवंबर को शूरू होगी और 22 नवंबर 2022 तक चलेगी। इस बीच 18, 20 और 22 नवंबर को मैच खेले जाएंगे।
वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 25 नवंबर से शुरू होगी और 30 नवंबर तक चलेगी। इस बीच 25,27 और 30 नवंबर 2022 को तीन मैच खेले जाएंगे।
टी20 में भारत का रिकॉर्ड अच्छा
भारत का न्यूजीलैंड में टी20 में रिकॉर्ड बेहतरीन है। उसने वहां अब तक 10 मुकाबले खेले हैं। 6 में उसे जीत मिली है जबकि 4 में हार। हालांकि वनडे का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। भारत ने न्यूजीलैंड अब तक 50 मुकाबले खेले हैं। 18 में उसे जीत मिली है, जबकि 29 में हार।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
29 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines