हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: दूसरे वनडे मैच में शून्य पर ढेर हुए कप्तान शुभमन गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला. वो शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. खैर गिल के साथ उनके 72वें वनडे में कुछ ऐसा हुआ जिसे वो भूलना चाहेंगे. आइए आपको बताते हैं कि उनके साथ क्या हुआ.

विज्ञापन
दूसरे वनडे में गिल को लगा बड़ा झटका (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में खेला गया. टीम इंडिया ने बढ़िया प्रदर्शन किया. खासतौर पर गेंदबाजों ने खूब दिल जीता. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले को भूलना चाहेंगे. वो शून्य के स्कोर पर पहली ही गेंद पर आउट हो गए. गिल के साथ 72वें मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद उन्होंने कभी सोचा होगा. उनके लिए कहीं ना कहीं ये बुरा दिन था. एक तरह से कहा जाए तो उनके करियर में बड़ा दाग लग गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

शुभमन गिल को लगा झटका

वेलिंगटन के मैदान पर शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए. जैकब डफी ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्हें गोल्डन डक किया. गिल ऑफ स्टंप की गेंद को डिफेंड करना चाहते थे लेकिन बाहरी किनारा लग गया. दूसरी स्लिप पर हेनरी निकल्स ने उनका शानदार कैच पकड़ा. आप सभी जानते हैं कि जब कोई खिलाड़ी अपनी इनिंग की पहली गेंद पर आउट होता है तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है. गिल इसका शिकार बन गए. सबसे बड़ी बात है कि गिल पहली बार गोल्डन डक हुए हैं. ये उनके करियर का 72वां वनडे मुकाबला था. गिल वनडे में दूसरी बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो खाता नहीं खोल पाए थे. हालांकि वहां पर उन्होंने दो गेंदों का सामना किया था. 2019 में गिल ने वनडे में डेब्यू किया था. तब से अब जाकर गिल पहली बार गोल्डन डक हुए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए ‘सिक्सर किंग’, शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

विज्ञापन

शुभमन गिल का करियर

शुभमन गिल वनडे में पहली बार गोल्डन डक हुए हैं लेकिन उनका करियर शानदार रहा है. बड़े कारनामे वो कर चुके हैं. अभी तक उन्होंने 72 मैचों की 71 पारियों में 3750 रन बनाए हैं. उनका औसत 63.55 का रहा है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने किस स्पीड से रन बनाए हैं. अभी तक वो 11 शतक और 20 अर्धशतक मार चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 223 रनों का रहा है. गिल के इन जबरदस्त आंकड़ों की वजह से ही उन्हें वनडे की कप्तानी भी सौंपी गई है. गिल का बल्ला वेलिंगटन में नहीं चला है. अब वो इसकी भरपाई तीसरे वनडे मुकाबले में करना चाहेंगे. गिल चौथे और पांचवें मैच का हिस्सा नहीं हैं. वो टेस्ट की तैयारी में जुट जाएंगे. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है. देखना होगा कि तीसरे वनडे में गिल किस अंदाज में बैटिंग करते हैं.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने 7 रन बनाकर भी रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर-1 बल्लेबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola