हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के सामने वेलिंग्टन की बड़ी चुनौती, डराने वाले आंकड़े उड़ा देंगे होश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाने वाला है. पहले वनडे में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था. अब दूसरे मैच में सभी की नजरें उनके ऊपर होंगी. हालांकि वेलिंग्टन में उनके आंकड़े खास नहीं रहे हैं.

विज्ञापन
वेलिंग्टन में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर नज़र (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. 4 नवंबर को पहला मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में हुआ था. भारत ने मुकाबले में पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की है. गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दिल जीता. विराट कोहली ने भी जबरदस्त मैच खेली. पूरे मुकाबले में एक ही खराब चीज देखने को मिली. रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. उनसे सभी ने एक अच्छे स्कोर की उम्मीद की थी. खैर अब सभी की नजरें दूसरे वनडे पर हैं. वेलिंग्टन में ये मुकाबला होगा. वहां के मैदान पर रोहित का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. इस वजह से थोड़ी चिंता बढ़ गई है.

वेलिंग्टन में रोहित शर्मा के आंकड़े

दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में होने वाला है. दोनों टीमें मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रोहित ने स्काई स्टेडियम में लिमिटेड ओवर्स के दो मुकाबले खेले हैं. एक वनडे और एक टी20 उन्होंने वहां पर खेला है. वनडे में रोहित ने सिर्फ 4 रन बनाए. वहीं टी20 मैच में वो 1 रन बनाकर आउट हुए. दोनों मैचों को मिला दिया जाए तो रोहित पांच ही रन बना पाए हैं. एक तरह से कहा जाए तो उनका रिकॉर्ड वहां पर खराब रहा है. वैसे रोहित इस बार अपने रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेंगे. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. इससे पहले रोहित खुद को साबित करना चाहते हैं. वेलिंग्टन में वो अपनी एक अच्छी पारी से टीम इंडिया को जीत दिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आंद्रे रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10,000 रन और 500 विकेट लेने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

विज्ञापन

क्या बारिश बनेगी विलेन?

दूसरे वनडे में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. . ऑकलैंड में खेले गए पहले मै में भी बारिश का साया रहा था, जिस वजह से 18 ओवर काटे गए थे. 7 नवंबर को दूसरा वनडे होने वाला है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक दिन के पहले हाफ में बारिश की संभावना 60% है. वहीं दूसरे हाफ में बारिश के चांस 55% है. इसका मतलब है कि बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होने वाला है. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

दोनों टीम का स्क्वॉड

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड- विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी.

ये भी पढ़ें: U-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य ने ठोका तूफानी अर्धशतक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola