Suryakumar Yadav: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में सूर्या ने गेंदबाजों को फोड़ डाला। उन्होंने मैदान के हर तरफ एक से बढ़कर एक शॉट खेले। कोई भी गेंदबाज उन्हें रोक नहीं पाया। मैच में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर 111 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा। उनकी इस पारी के बाद एक तरफ जहां कई दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा का एक पुराना ट्वीट भी हर तरफ वायरल हो रहा हैं। फैंस कह रहे हैं कि रोहित शर्मा विजनरी हैं और उन्होंने पहले ही टेलैंट को पहचान लिया था।
रोहित शर्मा ने 11 साल पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी
सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के कुछ क्षणों के बाद रोहित शर्मा का 11 साल पुराना ट्वीट फिर से वायरल हो गया, जहां उन्होंने सूर्यकुमार यादव के बारे में भविष्यवाणी की थी कि वह भविष्य में देखने योग्य खिलाड़ी होंगे। 10 दिसंबर 2011 को रोहित ने ट्वीट किया था, “अभी चेन्नई में बीसीसीआई अवॉर्ड्स का काम पूरा हुआ। कुछ रोमांचक क्रिकेटर आ रहे हैं। भविष्य में देखने योग्य मुंबई से सूर्यकुमार यादव होंगे।”
https://twitter.com/ImRo45/status/145534011199070210?s=20&t=lgh-CNF3xeW8SmKZahhgGw
फैंस ने कहा- रोहित शर्मा हैं विजनरी
रोहित शर्मा के इस पुराने ट्वीट को सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रिट्विट किया जिसके बाद धीरे-धीरे ये हर तरफ वायरल हो गया। इस ट्विट पर कई लोग कह रहे हैं के रोहित विजनरी हैं और उन्होंने पहले ही देख लिया था कि सूर्या कुछ कमाल करेंगे। वहीं कुछ फैंस रोहित का सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद भी कर रहे हैं।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1594299252523823104?s=20&t=_TaR85dYHrtclQIDPKFSbg
https://twitter.com/Sudeep__patil/status/1594369733977333762
https://twitter.com/Hemantkashyappp/status/1594302679412449282?s=20&t=EHm3tH8qyiut4XNGEj8zBA
भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से दी मात
दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्याकुमार ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सूर्यकुमार ने स्वीकार किया कि उनके कुछ स्ट्रोक उन्हें भी हैरान कर देते हैं, लेकिन उन्होंने कभी क्रिकेट से आगे निकलने की कोशिश नहीं की।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
36 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines