RCB सनसनी Lauren Bell ने WPL डेब्यू के दूसरे दिन ही हासिल किया ये बड़ा मुकाम, इंस्टाग्राम पर दिया ऐसा रिएक्शन

Lauren Bell 1 Million Instagram Followers: लॉरेन बेल ने वुमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू करने के साथ ही बड़ी तादाद में क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, उन्होंने इंस्टाग्रााम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया. इसको लेकर इंग्लैंड की क्रिकेटर ने अपना रिएक्श भी दिया है.

Lauren Bell

RCB Bowler Lauren Bell 1 Million Instagram Followers: इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने 9 जनवरी 2026 को आरसीबी की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में वुमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था, अब इसके एक ही दिन बाद उन्होंने मैदान के बाहर वो मुकाम हासिल किया है, जिसको पाने के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी तरसते हैं. इसको लेकर वो बेहद खुश नजर आईं, और सभी का शुक्रिया भी अदा किया.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स

आरसीबी की बेहद हसीन और टैलेंटेड गेंदबाज लॉरेन बेल ने इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ. दरअसल डब्ल्यूपीएल के डेब्यू मैच में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया और बड़ी तादाद में वो अपनी तरफ क्रिकेट फैंस का अटेंशन हासिल करने में कामयाब रहीं, जिसका फायदा सोशल मीडिया पर दिया. इंस्टाग्राम पर नया मुकाम हासिल करने के बाद उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि यहां 1 मिलियन लोग हैं!’

विज्ञापन

बेहद किफायती गेंदबाजी

राइट-आर्म सीम गेंदबाज ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी (4-1-14-1) जिसकी बदौलत बैंगलौर टीम ने 3 रन से दो बार के चैंपियंस को हराकर अपने कैंपेन की शानदार शुरुआत की. रोमांचक जीत के कुछ वक्त बाद ही बेल ने सोशल मीडिया पर एक मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया, अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस उनके प्रोफाइल को कितना सर्च कर रहे थे.

विज्ञापन

90 लाख में RCB ने खरीदा था

डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन लॉरेन बेल में यूपी वारियर्स का हिस्सा थीं, लेकिन इंटरनेशल कमिटमेंट के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. WPL 2026 के ऑक्शन में RCB ने उन्हें 90 लाख रुपये में खरीद लिया. इसका फायदा बैंगलोर टीम को न सिर्फ परफॉर्मेंस बल्कि फैन फॉलोइंग के लिहाज से भी मिला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ