IND vs NZ: वडोदरा वनडे में बेंच गर्म करेंगे ये 4 खिलाड़ी! टीम इंडिया की प्लेइंग 11 है लगभग तैयार 

IND vs NZ: वडोदरा में 11 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. साल 2026 के पहले हाफ में टीम इंडिया सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेले जाने हैं. ऐसे में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के पास खुद को इस सीरीज में साबित करने का मौका है. हालांकि पहले मैच में कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठा सकते हैं.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 फिलहाल तैयार नजर आ रही है. टीम में 2 स्टार खिलाड़ियों की वापसी के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बेंच पर बैठना पड़ा सकता है. एक बार फिर से पूरी जिम्मेदारी टीम इंडिया के 2 पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर ही रहने वाली है. 

विज्ञापन

बेंच पर बैठे नजर आएगा सुपरस्टार खिलाड़ी 

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर पिछले वनडे मैच के शतकवीर यशस्वी जायसवाल को बेंच पर बैठा सकते हैं. गिल की वापसी के कारण जायसवाल अब प्लेइंग 11 में फिट नहीं हो रहे हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी बाहर बैठना पड़ सकता है. विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल ही खेलने वाले हैं. ऐसे में पंत को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा. वहीं तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को भी फिलहाल प्लेइंग 11 में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आता है. 

विज्ञापन

कृष्णा को करना होगा इंतजार 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो गई है. ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. हर्षित राणा की पहले से ही प्लेइंग 11 में जगह पक्की नजर आ रही है. वहीं अर्शदीप सिंह को भी कृष्णा से पहले मौका दिया जाएगा. स्पिन गेंदबाजी में 3 खिलाड़ियों को जगह मिलना भी तय ही माना जा रहा है. हेड कोच गौतम गंभीर ऑलराउंडरों पर बहुत ज्यादा भरोसा जताते हैं. 

विज्ञापन

यहां पर देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ