हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, गंभीर-अय्यर से हुए निराश

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में इंजर्ड ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया. लेकिन सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की. जिससे पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन बिल्कुल भी खुश नहीं है.

विज्ञापन
vaibhav sooryavanshi को लेकर बोले Ravichandran ashwin (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में जीत गई हो. लेकिन इस मुकाबले के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर पर कुछ बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर खिलाने के फैसले पर फिलहाल बड़े सवाल उठ रहे हैं. कई दिग्गजों ने टीम मैनेजमेंट पर इसको लेकर नाराजगी जताई है. जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है. अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला है.  

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले रविचंद्रन अश्विन 

ईशान किशन पहले टी-20 मुकाबले के दौरान इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही वो दूसरे टी-20 मैच से बाहर हो गए थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह दिया. लेकिन उन्हें नंबर 3 पर खिलाया गया. जहां पर वो 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना सके. फिलहाल कोई भी वैभव पर सवाल नहीं खड़ा कर रहा है. सभी का सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्यों वैभव को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया गया. दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने भी यही सवाल किया है. 

मुकाबले के बाद सोनी स्पोर्ट्स के शो हिट एंड मिस में मैच की बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘मेरे लिए यह मिस है. उन जैसे युवा क्रिकेटर के लिए मिस काफी जल्दी है, हालांकि मेरे पास दो ही विकल्प हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वैभव आज उस स्थिति में नहीं थे जिसमें वह खेलते हैं. वह लगातार मारने की कोशिश कर रहे थे. आठ गेंदों तक उन्होंने यही किया.’ वैभव सूर्यवंशी को 8 गेंदों में ही एक जीवनदान भी मिला था. ऐसे में सवाल और भी बड़ा हो जाता है.  

विज्ञापन

सूर्यवंशी की बल्लेबाजों को लेकर भी बोले अश्विन 

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर बोलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘ऐसा नहीं लग रहा था कि वह गेंद को टाइम नहीं कर रहे हैं. यही वह समय है जब किसी सीनियर बल्लेबाज को उनसे बात करने की जरूरत है. जो उन्हें शांत करा सके और उनसे कहे कि खड़े रहो और शरीर के पास से खेलने की कोशिश करो. मुझे लगता है कि वह आज अपनी जगह पर नहीं खेल रहे थे. छठे ओवर में आकर बल्लेबाजी करना वैभव के बस की बात नहीं है.’  

ये भी पढ़ें: 2 पारी, 4 रन… न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल ने भी किया निराश

विज्ञापन

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब तीसरे टी-20 मुकाबले में खुद को साबित करना होगा. अगर तीसरे टी-20 मुकाबले में भी सूर्यवंशी फेल हो जाते हैं, तो उनका भी आत्मविश्वास गिर सकता है. हालांकि टीम मैनेजमेंट अगले मुकाबले में अपनी गलती सुधार सकती है. संजू सैमसन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका दिया जा सकता है. वहीं वैभव सूर्यवंशी को सलामी बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक, टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा ठीकरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola