हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, BCCI ने सिराज को लेकर भी दिया अपडेट

Prasidh Krishna Ruled Out: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है. इस सीरीज से टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. मोहम्मद सिराज को लेकर भी BCCI ने बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं (Image: ANI)

Prasidh Krishna Ruled Out: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच अभी T20I सीरीज चल रही है, जिसमें भारत 3-0 से आगे है. भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है और वनडे में भी वह इसी लक्ष्य से उतरेंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI ने आधिकारिक रूप से प्रसिद्ध के बाहर होने की खबर साझा की और मोहम्मद सिराज को लेकर भी अपडेट दिया.

प्रसिद्ध कृष्णा हुए वनडे सीरीज से बाहर

प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, BCCI ने पहले ही बता दिया था कि फिटनेस के आधार पर उन्हें लेकर फैसला लिया जाएगा. प्रसिद्ध हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर हो रहे थे और BCCI के CoE में थे. हालांकि, कृष्णा निर्धारित समय तक ठीक नहीं हो पाए, जिस वजह से वह वनडे सीरीज से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं. उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने में समय लगेगा.

प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे और चौथे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए इंडिया A स्क्वाड में वापसी करेंगे. हालांकि, यह भी उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. अभ्यास मैच उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करने में मदद करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को बनाया नया बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का अपडेटेड ODI स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए).

विज्ञापन

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की अपडेटेड वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

BCCI ने मोहम्मद सिराज को लेकर दिया अपडेट

इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच 31 अक्टूबर 2026 को दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज भी खेलते हुए नजर आएंगे. पहले सिराज इंडिया A स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब सिलेक्टर्स ने उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी करने और लय में आने का मौका दिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें टीम इंडिया का स्क्वाड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola