IND vs NZ Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर रविवार को धर्मशाला में वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला जाएगा। यह दोनों टीमें पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं और तब मिली हार का जख्म आज भी टीम इंडिया के फैंस के जहन में ताजा हैं। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली यह टीम उस हार का बदला लेने उतरेगी। उससे पहले हालांकि, हार्दिक पांड्या की इंजरी ने टीम के लिए टेंशन बढ़ा दी है। अब काफी सवाल उठ रहे हैं कि उनकी जगह टीम इंडिया में किसे मौका मिलेगा।
किसे मिलेगा हार्दिक की जगह मौका?
हालांकि, कई दिग्गजों का मानना है कि टीम में दो बदलाव होने चाहिए। हार्दिक नहीं खेलते हैं तो एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज दोनों की कमी खलती है। ऐसे में क्रिकेट पंडितों की मानें तो सूर्यकुमार यादव को हार्दिक की जगह मौका दिया जाना चाहिए। जबकि शार्दुल ठाकुर जो गेंदबाजी में कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं, उनकी जगह मोहम्मद शमी को जगह देनी चाहिए। यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ इस अनुसार दो बदलाव हो सकते हैं। पर क्या रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट भी ऐसा सोचता है यह बड़ा सवाल है।
यह भी पढ़ें:- बाबर आजम को कप्तानी से हटाओ? वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी कप्तान पर उठे सवाल
रविचंद्रन अश्विन को नहीं मिलेगा मौका?
अगर दूसरे विकल्प की बात करें तो सवाल यह हैं कि क्या रविचंद्रन अश्विन को फिर मौका नहीं मिलेगा। हर कोई जानता है कि अश्विन का बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। न्यूजीलैंड की टीम में कई लेफ्टी हैं। यह पक्ष अश्विन का पलड़ा भारी करता है। लेकिन अगर टीम कॉम्बिनेशन की बात करें जिस पर अक्सर रोहित शर्मा और टीम के सभी कोच फोकस करते हैं तो कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा दोनों हर हाल में खेलेंगे। अगर हार्दिक होते तो वह तीसरे पेसर की भूमिका निभाते और शार्दुल की जगह अश्विन आ जाते। पर अब हार्दिक नहीं है तो दो पेसर के साथ जाने का फैसला भारी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024 को लेकर बड़ा अपडेट! आईपीएल चेयरमैन ने बताया कहां खेला जाएगा पूरा टूर्नामेंट?
टीम इंडिया की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
16 mins agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
34 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
43 mins agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
1 hr agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
1 hr agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
3 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
3 hrs agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines