बाबर आजम को कप्तानी से हटाओ? वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी कप्तान पर उठे सवाल

Babar Azam Captaincy, World Cup 2023: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों मौजूदा वर्ल्ड कप में सवालों के घेरे में है।

Remove Babar Azam From Captaincy After Pakistan Poor Performance in World Cup 2023

Remove Babar Azam From Captaincy After Pakistan Poor Performance in World Cup 2023

Babar Azam, World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर बहुत सारे सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि भारत में जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम का प्रदर्शन तो खराब है ही। साथ ही उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में रहा है। बाबर चार मैचों में सिर्फ एक बार ही पचास का आंकड़ा छू पाए हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर तेजी से सवाल उठने लगे हैं कि, उनको कप्तानी से हटाया जाए। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बाबर की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी। पहले नीदरलैंड को हराया और फिर श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य चेज करके जीत दर्ज की। उसके बाद भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की पोल खुल गई। यहां से हार ने पूरी टीम को झकझोर दिया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई और कप्तान बाबर समेत मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस तरह लगातार दो हार टीम को झेलनी पड़ गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम ने उपकप्तान शादाब खान को भी बाहर कर दिया था।

विज्ञापन

बाबर आजम को कप्तानी से हटाओ?

सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद लगातार बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है। इस कड़ी में कोई बाबर को बुरा खिलाड़ी नहीं कह रहा है। बल्कि हर किसी का मानना है कि उन्हें वो बाबर चाहिए है जो बिना कप्तानी के प्रेशर के रन बनाता था। इस कारण उनको कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई मीम्स और पोस्ट लगातार वायरल हो रहे हैं। बाबर आजम बतौर बल्लेबाज हमेशा शानदार रहे हैं और उन्होंने 112 वनडे में करीब 56 की औसत से 5492 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/HashAmlaa/status/1715445907477647417

विज्ञापन

विज्ञापन

बाबर आजम का कैप्टेंसी रिकॉर्ड?

बाबर आजम ने अभी तक कुल 38 वनडे इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। उनके नाम 25 मैचों में जीत आई है तो 11 में वह हारे हैं। यह रिकॉर्ड ज्यादा खराब नहीं है। लेकिन पिछले कुछ समय में उनके बल्ले से वो कमाल देखने को नहीं मिल रहा है जो बाबर में बतौर बल्लेबाज देखने को मिलता था। यही कारण है कि लोगों को उनकी बल्लेबाजी में कमी खल रही है। यही वजह है कि उनसे कप्तानी लेने की बात कही जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ